Ranchi : राजधानी रांची में 13 और 14 जनवरी को आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तहत साइक्लिंग (रोड) प्रतियोगिता के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह प्रतियोगिता रिंग रोड क्षेत्र में विकास नेवरी से तुरूप टोल प्लाजा लूप तक आयोजित की जाएगी।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 13 और 14 जनवरी को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक विकास नेवरी से तुरूप टोल प्लाजा लूप की बाईं ओर की सड़क पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
हालांकि, इसी दौरान विकास नेवरी से तुरूप टोल प्लाजा लूप की दाईं ओर की सड़क पर सभी प्रकार के वाहन सामान्य रूप से चल सकेंगे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही निकलें। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी कुछ समय के लिए यातायात को डायवर्ट या रोका जा सकता है। यातायात पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेगी ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
Also Read : झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी


