Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बस और कार की टक्कर में पूर्व मंत्री के पीए के भाई की मौ’त, कई घायल
    झारखंड

    बस और कार की टक्कर में पूर्व मंत्री के पीए के भाई की मौ’त, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2024Updated:October 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के पतकी जंगल के पास एनएच 39 पर एक यात्री बस ने ऑटो और कार को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में से पांच की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. मृतक की पहचान रांची के नामकुम निवासी सफदर इमाम के रूप में हुई है. मृतक और चार घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं. यह सभी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी के परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं. जानकारी के  अनुसार, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे, तभी मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मही मोड़ के पास सामने से आ रही एक यात्री बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर छोटू अंसारी की कार से जा टकराई. कार को छोटू अंसारी के भाई सफदर अंसारी चला रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना में कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए, जबकि ऑटो पर सवार लातेहार निवासी अमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

    घायलों को सवारी गाड़ी से भेजा गया अस्पताल

    जिले में 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण, सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सवारी गाड़ी के माध्यम से लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सफदर इमाम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अनिक अंसारी, ज्यान, आहिया अंसारी, इबार अंसारी और अमित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है. सदर अस्पताल के डॉक्टर अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.

    पुलिस ने की कार्रवाई

    इस हादसे की सूचना मिलते ही एसपी कुमार गौरव के आदेश पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू किया. मामूली रूप से घायल अन्य लोगों को स्थानीय मनिका अस्पताल भेजा गया है.

    अस्पताल आलमगीर आलम एसपी कुमार गौरव छोटू अंसारी दुर्घटनाग्रस्त पतकी जंगल पुलिस यातायात रेफर सवारी गाड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मनाई विजयदशमी 
    Next Article मोबाइल टावर में लगी आग से मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.