रांची: राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर में आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. अल्बर्ट एक्का चौक के पास राम कृष्ण अपार्टमेंट की छत पर लगे इस मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई, जिससे अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के दौरान टावर से उठी चिंगारियां आसपास के घरों पर गिरने लगीं, जिससे लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. स्थानीय लोगों ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए अपार्टमेंट की बिजली काट दी और आग बुझाने में सहयोग किया. कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और इस घटना में सिर्फ मोबाइल टावर को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, मोबाइल कंपनी को इस घटना की जानकारी दे दी गई है, और टावर ने काम करना बंद कर दिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी. मामले की आगे की जांच जारी है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article युवक ने मां, भाई और भाभी को मारी गोली, आरोपी फरार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

