Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
    बिहार

    पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोहम्मद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और राजद नेता मोहम्मद इसराइल मंसूरी को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में मुज़फ्फरपुर के सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि 14 नवंबर को मतगणना के दिन घर लौटते समय उनकी गाड़ी पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन उन्होंने मामला शांत रखते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद 19 नवंबर को फेसबुक पर उनके वीडियो पोस्ट पर अभद्र टिप्पणियों के साथ जान से मारने की धमकी दी गई।

    मंसूरी ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की थी, जिसका वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया। इसी पोस्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें “एनकाउंटर करा देने” की धमकी दी। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पूर्व मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं।

    पुलिस ने की जांच शुरू

    पूर्व मंत्री के शिकायत करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अस्मित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर केस का अनुसंधान अधिकारी एसआई ब्रजेश कुमार को बनाया गया है। पुलिस फेसबुक कमेंट्स के लिंक के आधार पर कमेंट करने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    Also Read : BREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Former minister Mohammad Israel Mansoori receives death threats on social media police investigating पुलिस जांच में जुटी पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article 23 से 26 नवंबर तक बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक गिर सकता है पारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.