Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»BREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    BREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    परिवार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Dumka : दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। घर के अंदर महिला और दो बच्चों के शव मिले हैं, जबकि घर के बाहर खेत में पति का शव पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पता चला कि घर के अंदर भी तीन और शव पड़े हैं। महिला और दोनों बच्चों के गले में रस्सी बंधी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    परिवार

    मृतकों की शिनाख्त

    मृतकों की शिनाख्त पति बीरेंद्र मांझी (उम्र करीब 32 वर्ष), पत्नी आरती कुमारी (उम्र करीब 28 वर्ष) और दो मासूम बच्चों रोही (5 वर्ष) व विराज (3 वर्ष) के तौर पर की गई है। प्राथमिक जांच के मुताबिक बीरेंद्र ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद पेड़ पर फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार आरती कुमारी कुछ दिनों से अपने मायके पालोजोरी में थीं। शनिवार को ही बीरेंद्र उन्हें और बच्चों को लेकर घर लौटे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में बीरेंद्र का शव देखा, फिर घर के अंदर तीन और शव मिले।

    परिवार

    जांच जारी

    स्पॉट पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंच चुकी है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    Also Raed : छठ के बाद छह मासिक सूर्योपासना व्रत की शुरुआत, आज पहला रविवार

    BREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की हत्या BREAKING: 4 members of a family murdered in Dumka police investigating जांच में जुटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ के बाद छह मासिक सूर्योपासना व्रत की शुरुआत, आज पहला रविवार
    Next Article पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.