Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 2:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»छठ के बाद छह मासिक सूर्योपासना व्रत की शुरुआत, आज पहला रविवार
    धर्म/ज्योतिष

    छठ के बाद छह मासिक सूर्योपासना व्रत की शुरुआत, आज पहला रविवार

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : छठ महापर्व के बाद होने वाला छह मासिक रविवार का सूर्योपासना व्रत आज से शुरू हो गया। इस बार अग्रहण शुक्ल तृतीया पर मूल नक्षत्र, धृति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। शनिवार को सुकर्मा योग में इस व्रत का नहाय-खाय संपन्न हुआ। देवोत्थान एकादशी और सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश के बाद शुक्ल पक्ष के पहले रविवार से इस व्रत की शुरुआत होती है। संतान की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं यह व्रत करती हैं। इसकी महत्ता छठ पर्व के समान मानी जाती है।

    छठ की तरह ही इस व्रत में भी महिलाएं एक दिन पहले नहाय-खाय करती हैं। अगले दिन व्रतधारी महिलाएं पवित्रता के साथ ठेकुआ, सोहारी, खीर, पूड़ी समेत कई पारंपरिक पकवान तैयार करती हैं। बांस की टोकरी (डाला) में ऋतुफल, पकवान, पान-सुपारी, फूल-माला, बंधी-माला, मौली, धूप-दीप, अरिपन और सिंदूर रखा जाता है। घर के खुले आंगन, छत या बालकनी में सूर्यदेव की पूजा कर अर्घ्य दिया जाता है और संतान तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसी के साथ महिलाएं छह महीने तक चलने वाले इस महाव्रत का संकल्प लेती हैं।

    सूर्योपासना में रवि व्रत का विशेष महत्व

    आचार्य राकेश झा ने बताया कि रविवार व्रत की महत्ता भी छठ की तरह ही है। इस व्रत से चर्म रोग, रक्त विकार से मुक्ति और संतान से जुड़ी मनोकामनाएं पूर्ण होने का विश्वास है। सूर्योपासना में रविवार का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। व्रती महिलाएं गंगा स्नान करती हैं या घर के स्नान जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती हैं।

    उन्होंने बताया कि छठ व्रत कर चुकी महिलाएं या संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं यह व्रत करती हैं। रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद व्रती एक बार ही खीर, फल आदि प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। यह व्रत अगहन से शुरू होकर छह महीने बाद वैशाख में समाप्त होता है।

    Also Read : विनोद कुमार बने स्पेशल ब्रांच के नए DSP

    After Chhath the six-month Surya Pooja fast begins; today is the first Sunday. आज पहला रविवार छठ के बाद छह मासिक सूर्योपासना व्रत की शुरुआत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article BREAKING : दुमका में एक ही परिवार के 4 सदस्य की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    चैती छठ का आज तीसरा दिन, संध्या अर्घ्य पर बना दुर्लभ संयोग, घाटों पर उमड़ेगी आस्था

    March 24, 2026
    Latest Posts

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.