Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»23 से 26 नवंबर तक बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक गिर सकता है पारा
    झारखंड

    23 से 26 नवंबर तक बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक गिर सकता है पारा

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड में फिलहाल किसी बड़ी मौसम प्रणाली का असर नहीं है। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहने से पिछले 24 घंटे मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। साहेबगंज में अधिकतम तापमान 30°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुमला का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा।

    सुबह के समय राज्य के कई जिलों में हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी। वहीं दिन चढ़ने पर आसमान साफ रहेगा। सुबह आर्द्रता 80% से 95% तक पहुंची, जबकि शाम को यह 40% से 60% तक घटने से मौसम शुष्क बना रहेगा।

    रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, गुमला, कोडरमा सहित कई मध्य जिलों में हल्की धुंध रह सकती है। जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भी सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू और लातेहार में भी कोहरे का असर दिखेगा। देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में मौसम स्थिर है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 24 से 26 नवंबर के दौरान हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे मौसम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

    तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 से 26 नवंबर के बीच तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। कोडरमा, चतरा, पलामू, लातेहार और गढ़वा में न्यूनतम तापमान 15°C से घटकर 11–12°C तक पहुंच सकता है। रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में भी ठंड बढ़ने के आसार हैं। रांची में अधिकतम तापमान 27°C से गिरकर 24–26°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10°C तक आ सकता है।

    धनबाद, देवघर, गिरिडीह और दुमका में भी अधिकतम तापमान में 4–6 डिग्री की कमी दर्ज हो सकती है। दक्षिणी झारखंड में भी तापमान धीरे-धीरे कम होगा।

    अगले दिनों में मौसम रहेगा शुष्क

    27 और 28 नवंबर को सुबह धुंध और दिन में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड बढ़ने के मद्देनज़र गर्म कपड़े तैयार रखें। अगले पांच दिनों में शुष्क मौसम और बढ़ती ठंड के संकेत मिल रहे हैं।

    कई जिलों में सुबह हल्की धुंध और कोहरे की संभावना झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article फरीदाबाद मॉड्यूल खुलासे के बाद यूपी में 250 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टर-छात्र रडार पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.