Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»‘देश की संस्कृति को गौरव के साथ आगे बढ़ायें विदेश सेवा के अधिकारी’
    Uncategorized

    ‘देश की संस्कृति को गौरव के साथ आगे बढ़ायें विदेश सेवा के अधिकारी’

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश सेवा के अधिकारियों से देश की संस्कृति को गौरव के साथ आगे बढ़ाने तथा औपनिवेशिक मानसिकता से निजात पाने को कहा है. भारतीय विदेश सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस बैच में 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 अधिकारी हैं. प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विदेश नीति की सफलता की सराहना की और उनसे सुझाव तथा मार्गदर्शन मांगा. प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि उन्हें हमेशा गर्व और गरिमा के साथ देश की संस्कृति को अपने साथ रखना चाहिए और जहां भी वे तैनात हों, इसे प्रदर्शित करने का प्रयास करना चाहिए.

    विश्व मंच पर देश के प्रति धारणा बदली

    उन्होंने व्यक्तिगत आचरण सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में औपनिवेशिक मानसिकता पर काबू पाने और इसके बजाय खुद को देश के गौरवान्वित प्रतिनिधि के रूप में आगे बढ़ाने की बात की. प्रधानमंत्री ने बताया कि विश्व मंच पर देश के प्रति धारणा बदल रही है. उन्होंने कहा कि अब हम दुनिया के साथ समान स्तर पर, परस्पर सम्मान और गरिमा के साथ जुड़ते हैं. उन्होंने बताया कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में कोविड महामारी को कैसे संभाला. उन्होंने देश के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ने का भी जिक्र किया. प्रधान मंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विदेश में तैनात होने पर भारतीय प्रवासियों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने का भी सुझाव दिया.

    अर्थव्यवस्था औपनिवेशिक मानसिकता कोविड महामारी खुद को आगे बढ़ाना गरिमा गरिमा के साथ जुड़ना गर्व तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था देश प्रतिनिधि नरेन्द्र मोदी नेतृत्व परस्पर सम्मान प्रधानमंत्री प्रवासी प्रशिक्षु अधिकारी भारतीय प्रवासियों के साथ संबंध मजबूत बनाना। भारतीय विदेश सेवा मार्गदर्शन विदेश तैनाती विदेश नीति विदेश सेवा अधिकारी विश्व मंच समान स्तर संस्कृति सुझाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा-गुमला में कार्यकर्ताओं से संवाद में प्रदेश अध्यक्ष बोले-पार्टी में गुटबाजी समाप्त करें 
    Next Article डैमेज कंट्रोल की रणनीति, क्या कोल्हान टाइगर को टक्कर दे पाएंगे रामदास सोरेन, लोहा से लोहे को काटने तैयारी

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.