Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डैमेज कंट्रोल की रणनीति, क्या कोल्हान टाइगर को टक्कर दे पाएंगे रामदास सोरेन, लोहा से लोहे को काटने तैयारी
    जोहार ब्रेकिंग

    डैमेज कंट्रोल की रणनीति, क्या कोल्हान टाइगर को टक्कर दे पाएंगे रामदास सोरेन, लोहा से लोहे को काटने तैयारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। 12वें मंत्री सरकार के लिए अपशगुन साबित हो रहा है.यह भी लिखा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है. कभी भी कुछ हो सकता है. यह बात भी सही निकली. डेढ़ महीने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन को 12 वां मंत्री बनाने का फैसला लिया है। रामदास सोरेन कल शपथ लेंगे. झारखंड की राजनीति से कई इतिहास जुड़ा हुआ है.अब एक इतिहास और यह जुड़ जाएगा की रामदास सोरेन सबसे कम दिनों के लिए मंत्री बने थे.

    कोल्हान टाइगर के नाम से चर्चित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता चंपई सोरेन के पार्टी छोड़ने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक रणनीति के तहत रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का फैसला लिया है.  यानी डैमेज कंट्रोल की तैयारी है.सोरेन के बदले सोरेन. लोहा से लोहे को काटने की तैयारी.

    लेकिन दोनों सोरेन में बड़ा फर्क है .रामदास सोरेन भी पार्टी के पुराने नेता हैं. पर चंपई सोरेन के सामने उनका कद छोटा है.वह चुनाव हारते व जितते रहे हैं. चंपई जैसे लोकप्रिय नहीं है. चंपई सोरेन को यदि कोल्हान टाइगर कहा जाता है तो इसके पीछे उनका लंबा संघर्ष है. पहाड़ों, जंगलों में रहकर जिस तरह उन्होंने झारखंड आंदोलन का नेतृत्व किया था वह काबिले तारीफ है. संघर्ष की लंबी दास्तान है. टाइगर की तरह लड़ने की वजह से ही उन्हें टाइगर की उपाधि दी गई.टाइगर के सामने रामदास सोरेन कितना टिक पाएंगे यह देखना होगा? चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा की झामुमो की रणनीति कितना कारगर रही. चंपई सोरेन और रामदास सोरेन दोनों कोल्हान की राजनीति की धूरी बनेंगे.

    चंपई सोरेन कल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और कल ही रामदास सोरेन मंत्री पद की शपथ लेंगे. चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद कोल्हान की राजनीति में बदलाव की उम्मीद है. भाजपा को इससे फायदा होगा। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.

    जो लोग यह कह रहे है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर जाने वाले कई नेताओं की दुर्गति हो गई और वह कहीं के नहीं रहे. यह बात सही है. लेकिन संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की राजनीतिक स्थिति अलग-अलग है. कोल्हान की राजनीति में भाजपा झामुमो से कमजोर नहीं है. सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. पिछले चुनाव में भी कई सीटों पर कम वोटों से हार जीत हुई थी. चंपई सोरेन के आने के बाद यदि हर विधानसभा क्षेत्र में 5 से 10000 वोट का भी भाजपा को फायदा हुआ तो बाजी पलट जाएगी.
    झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कई ऐसे नेता हैं जिनको राजनीति में सफलता मिली. इनमें अर्जुन मुंडा, शैलेंद्र महतो, आभा महतो और विद्युत वरण महतो जैसे कई नाम हैं। विद्युत वरण महतो जमशेदपुर से तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुने गए. इसलिए यह कहना कि झामुमो छोड़ने के बाद दुर्गति हो जाती है ठीक नहीं है.
    चंपई सोरेन जमीन से जुड़े नेता हैं. उन्होंने काफी सोच समझकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.इसलिए उनके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी .कोल्हान के चुनाव परिणाम से चंपई सोरेन का राजनीतिक कद का आकलन होगा.

    अपशगुन अर्जुन मुंडा आभा महतो कोल्हान की राजनीति कोल्हान टाइगर कोल्हान प्रमंडल चंपई सोरेन चुनाव परिणाम जमशेदपुर झामुमो की रणनीति झारखंड की राजनीति झारखंड मुक्ति मोर्चा डैमेज कंट्रोल भाजपा का फायदा भारतीय जनता पार्टी मंत्री सरकार रणनीति राजनीतिक इतिहास लोहा से लोहे को काटने विद्युत वरण महतो विधानसभा क्षेत्र वोट शैलेंद्र महतो संथाल परगना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘देश की संस्कृति को गौरव के साथ आगे बढ़ायें विदेश सेवा के अधिकारी’
    Next Article राज्यपाल के प्रधान सचिव बने रहेंगे नितीन मदन कुलकर्णी, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.