Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पहले बोरे में बंद कर बाइक से बांधकर सड़क पर जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला
    क्राइम

    पहले बोरे में बंद कर बाइक से बांधकर सड़क पर जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नवादा: बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देनेवाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक शख्स को बोरे में बंद करके बाइक से बांधकर जला दिया गया. रविवार की सुबह नवादा नगर थाना क्षेत्र के सिसवां जानेवाली रोड के पास एक कचरा कुड़ा जमा करने वाले स्थान पर बाइक के साथ जली हुई लाश बरामद की गई. इस भयावह घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, जबकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया है और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को मौके पर बुलाया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक की लाश और बाइक काफी हद तक जल चुकी थी, और मृतक की पहचान महिला या पुरुष होने के बारे में भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.

    शव को बाइक से बांधकर जलाया गया

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना कहीं और हुई हो सकती है और मृतक की लाश को बोरे में बंद करके बाइक से बांधकर नवादा से सिसवां रोड पर लाकर जला दिया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से सैंपल कलेक्शन किया है, ताकि शव की पहचान की जा सके.

    सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाशने की कोशिश

    पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बाइक और संदिग्धों की पहचान की जा सके. नवादा पुलिस विभाग के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती बन गया है. सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द ही कांड करने वालों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

    एफएसएल टीम एसडीपीओ हुलास कुमार कचरा कुड़ा घटनास्थल जली हुई लाश दिल दहला देनेवाली वारदात नवादा नवादा अपराध नवादा नगर थाना नवादा पुलिस पुलिस की घेराबंदी पुलिस महकमा फॉरेंसिक जांच बाइक से बांधकर जलाना बिहार बोरे में बंद शव महिला या पुरुष शव की पहचान संदिग्धों की पहचान सिसवां रोड सीसीटीवी फुटेज सुराग तलाशना हत्या की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘झारखंड में भाजपा की प्रचंड आंधी चल रही है’, चंदनकियारी में पीएम मोदी ने की जनसभा
    Next Article ‘हमें हमेशा याद रखना चाहिए, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, बोकारो में पीएम मोदी ने दिया एकजुटता का संदेश

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.