Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»तेजस एमके1ए की पहली उड़ान, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी सफलता
    देश

    तेजस एमके1ए की पहली उड़ान, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी सफलता

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read20
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने आज अपनी पहली सफल उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक उड़ान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की नासिक यूनिट में पूरी की गई। यह भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

    इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद मौजूद रहे। उन्होंने तेजस एमके1ए की तीसरी प्रोडक्शन लाइन और HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन भी किया।

    राजनाथ सिंह ने कहा, “आज की उड़ान आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दिखाती है। HAL नासिक देश की रक्षा क्षमता को मजबूती देने वाला केंद्र बन चुका है। मैंने आज तेजस, सुखोई Su-30 और HTT-40 को उड़ते देखा, तो गर्व से मेरा सीना चौड़ा हो गया।”

    रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

    रक्षा मंत्री ने बताया कि पहले भारत 70% तक रक्षा उपकरणों के लिए विदेशों पर निर्भर था, लेकिन अब 65% से ज्यादा रक्षा उत्पादन देश में ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में यह आंकड़ा 100% तक पहुंचे।

    राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि भारत का रक्षा निर्यात 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कुछ साल पहले केवल 1 हजार करोड़ रुपये था। अब सरकार ने 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के घरेलू रक्षा निर्माण और 50 हजार करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है।

    83 तेजस एमके1ए होंगे वायुसेना में शामिल

    HAL ने जानकारी दी है कि अगले चार सालों में भारतीय वायुसेना को 83 तेजस एमके1ए लड़ाकू विमान दिए जाएंगे। फिलहाल इंजन की आपूर्ति में देरी के कारण थोड़ी रुकावट आई है।

    अब नासिक में भी उत्पादन लाइन शुरू होने से हर साल 24 तेजस विमान तैयार किए जा सकेंगे नासिक में 8 और बंगलुरु की दो लाइन से 16 विमान सालाना बनेंगे।

     

     

    HAL नासिक LCA Mk1A आत्मनिर्भर भारत एचटीटी-40 घरेलू रक्षा निर्माण तेजस एमके1ए तेजस पहली उड़ान तेजस विमान उत्पादन भारत रक्षा निर्यात भारतीय वायुसेना रक्षा उत्पादन रक्षा क्षेत्र राजनाथ सिंह स्वदेशी लड़ाकू विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleEPFO में नए सुधारों पर घमासान : विपक्ष ने कहा ‘क्रूरता’, सरकार बोली ‘सदस्यों की सुविधा’
    Next Article राजद के वादों से पिघले मुकेश सहनी, अब 15 सीटों पर आजमाएंगे किस्मत…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.