Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 5:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»EPFO में नए सुधारों पर घमासान : विपक्ष ने कहा ‘क्रूरता’, सरकार बोली ‘सदस्यों की सुविधा’
    देश

    EPFO में नए सुधारों पर घमासान : विपक्ष ने कहा ‘क्रूरता’, सरकार बोली ‘सदस्यों की सुविधा’

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    EPFO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में किए गए सुधारों पर राजनीतिक घमासान मच गया है। कांग्रेस और टीएमसी जैसे विपक्षी दलों ने इन्हें ‘लोगों की जिंदगी बर्बाद करने वाला’ बताया, जबकि सरकार ने कहा कि ये बदलाव करोड़ों सदस्यों के लिए जीवन आसान बनाएंगे। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 238वीं बैठक में ये सुधार मंजूर हुए, जिसमें आंशिक निकासी को सरल और उदार बनाया गया है।

    विपक्ष का हमला

    कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने X पर पोस्ट कर कहा, “मोदी सरकार के नए EPFO नियम क्रूर हैं। पेंशनभोगियों और नौकरी गंवाने वालों को अपनी बचत की सजा दी जा रही है। पीएम मोदी को हस्तक्षेप कर मंडाविया को रोकना चाहिए।”

    टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने लिखा, “ये नियम चौंकाने वाले और हास्यास्पद हैं। वेतनभोगियों के पैसे की खुली चोरी है।”

    विपक्ष का आरोप है कि नए नियम लोगों की बचत छीनकर जीवन मुश्किल करेंगे।

    सरकार का जवाब

    श्रम मंत्रालय ने आरोपों को भ्रामक बताया। कहा कि EPFO 8 करोड़ सदस्यों और 8 लाख प्रतिष्ठानों की सामाजिक सुरक्षा संभालता है। नए बदलाव त्रिपक्षीय समिति (कर्मचारी, नियोक्ता, राज्य प्रतिनिधि) की सिफारिश पर हुए हैं। पहले नियम जटिल थे, जिससे आवेदन रिजेक्ट हो जाते थे। अब निकासी सरल होगी, लेकिन रिटायरमेंट पर अच्छी राशि बचेगी।

    मंत्रालय के अनुसार, EPFO 8.25% सुरक्षित ब्याज देता है, जो टैक्स फ्री है। 7.3 करोड़ EPS सदस्य और 81 लाख पेंशनभोगी हैं।

    सुधारों की मुख्य बातें

    • आंशिक निकासी : पहले 13 तरह के प्रावधान थे, अब यूनिफाइड। कर्मचारी अंशदान + ब्याज के अलावा नियोक्ता अंशदान भी निकाल सकेंगे। पात्र राशि 75% तक बढ़ेगी।
    • पात्रता अवधि : सभी निकासी के लिए 12 महीने (पहले 7 साल तक अलग-अलग)।
    • रिटायरमेंट बैलेंस : 25% राशि लॉक, ताकि सेवानिवृत्ति पर सम्मानजनक रकम बचे। बेरोजगारी में 75% तुरंत, बाकी 1 साल बाद।
    • पूर्ण निकासी : 55 साल बाद रिटायरमेंट, विकलांगता, छंटनी आदि में पूरी राशि।
    • पेंशन पात्रता : 58 साल पर अप्रभावित। 10 साल सेवा पर पेंशन। निकासी 36 महीने बाद (पहले 2 महीने), ताकि परिवार को लाभ मिले। 75% सदस्य 4 साल में पूरी पेंशन निकाल लेते हैं, जिससे भविष्य की सुरक्षा खत्म हो जाती है।

    मंत्री मंडाविया ने कहा, “ये बदलाव कर्मचारियों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मजबूत करेंगे।”

    कर्मचारियों की राय

    दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में सीए आकांक्षा अग्रवाल ने कहा, “सुधारों से लाभ पहुंचना चाहिए। उम्मीद है जीवन बेहतर और सुरक्षित बनेगा।”

    Also Read : BREAKING : TSPC के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने किया सरेंडर

    EPFO में नए सुधारों पर बवाल : विपक्ष ने कहा 'क्रूरता' government says it's for members' convenience Ruckus over new EPFO ​​reforms: Opposition calls it 'cruelty' सरकार बोली 'सदस्यों की सुविधा'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : TSPC के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने किया सरेंडर
    Next Article तेजस एमके1ए की पहली उड़ान, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी सफलता

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर रांची नगर निगम का बड़ा कदम: मच्छर उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत

    April 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    हुगली में राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- ‘ममता और मोदी को रोजगार से नहीं, सिर्फ सत्ता से मतलब

    April 25, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पुनर्मतदान की जरूरत नहीं : चुनाव आयोग

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.