Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 5:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»BREAKING : TSPC के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने किया सरेंडर
    चतरा

    BREAKING : TSPC के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने किया सरेंडर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    TSPC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार को नक्सली संगठन TSPC के एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप और रोहिणी गंझू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह नक्सली चतरा और पलामू क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थे और उनके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सली कुणाल के खिलाफ चतरा व पलामू क्षेत्र में 16 मामले दर्ज हैं, जबकि रोहिणी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों नक्सलियों ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया।

    एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल से बातचीत कर उन्हें मुख्य धारा में लौटने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की बातों से प्रभावित होकर नक्सली ने हथियार डालने का फैसला किया। आत्मसमर्पण के दौरान दोनों नक्सलियों ने अपने पास मौजूद हथियार पुलिस को सौंपे। इसमें एक एसएलआर, एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल और लगभग 200 राउंड जिंदा कारतूस शामिल थे।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, चतरा समेत पूरे झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। पिछले कुछ महीनों में कई नक्सली मारे गए हैं और इस कड़ी कार्रवाई के चलते अन्य नक्सली अब सरेंडर कर मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं।

    एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह आत्मसमर्पण चतरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे इलाके में शांति और सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। पुलिस का मानना है कि ऐसे सरेंडर से नक्सल समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में भी सहूलियत होगी। चतरा पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नक्सल उन्मूलन अभियान और प्रभावी बनाया जा सके।

    Also Read : दो भाईयों ने राहगीर से छीना मोबाइल, फिर पति-पत्नी के खाते से उड़ा दिये पैसे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

    BREAKING : TSPC के एरिया कमांडर कुणाल और रोहिणी ने किया सरेंडर BREAKING: TSPC area commanders Kunal and Rohini surrender
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो भाईयों ने राहगीर से छीना मोबाइल, फिर पति-पत्नी के खाते से उड़ा दिये पैसे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article EPFO में नए सुधारों पर घमासान : विपक्ष ने कहा ‘क्रूरता’, सरकार बोली ‘सदस्यों की सुविधा’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.