Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मालदीव से भारतीय सैनिकों के पहले बैच की वापसी, अब चीन नौसैनिक रडार लगाने की तैयारी में
    ट्रेंडिंग

    मालदीव से भारतीय सैनिकों के पहले बैच की वापसी, अब चीन नौसैनिक रडार लगाने की तैयारी में

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माले : मालदीव से भारतीय सैनिकों का पहला बैच वापस लौट गया है. मालदीव की चीन समर्थक मुइज्जू सरकार इसे अपनी जीत के तौर पर प्रचारित कर रही है. इस बीच भारतीय सैनिकों की वापसी पर चीन की भी प्रतिक्रिया आ गई है. चीनी विदेश मंत्रालय ने भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर मालदीव की स्वतंत्रता, संप्रभुता और स्वायत्तता का राग अलापा है.

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मालदीव में तैनात भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले बैच के प्रस्थान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, “चीन अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने में मालदीव का समर्थन करता है और स्वतंत्रता और स्वायत्तता के आधार पर सभी पक्षों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और सहयोग विकसित करने में मालदीव का समर्थन करता है.”

    मालदीव की मुइज्जू सरकार ने हाल में ही चीन के साथ एक सैन्य समझौता किया है. इस समझौते के तहत चीनी सेना मालदीव की सेना को निशुल्क सैन्य सहायता देगी. यह भी कहा जा रहा है कि इस समझौते के तहत मालदीव की सेना को चीनी हथियार भी प्राप्त होंगे. इस समझौते की रूपरेखा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चीन यात्रआ के दौरान तैयार की गई थी. इसी के तहत वापस लौटते ही मुइज्जू ने एयरपोर्ट से ही भारत पर निशाना साधते हुए उसे बुली करार दिया था. इसके बाद उन्होंने मालदीव में चीनी जासूसी जहाजों को ठहरने की भी मंजूरी दी थी.

    ऐसी भी रिपोर्ट है कि चीनी नौसेना मालदीव में एक नौसैनिक रडार स्थापित करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए मुइज्जू सरकार की ओर से जरूरी मंजूरी भी दे दी गई है. मुइज्जू ने खुद कहा था कि उनकी सरकार अगले कुछ महीनों में मालदीव के आर्थिक अनन्य क्षेत्र की निगरानी के लिए रडार स्थापित करने जा रही है. चूंकि मालदीव के पास ऐसे रडार बनाने की कोई क्षमता नहीं है. ऐसे में संभावना है कि इस नौसैनिक रडार को चीन स्थापित करे. चीनी रडार स्थापित होने से भारत की जासूसी का खतरा बढ़ जाएगा. इतना ही नहीं, चीन हिंद महासागर से होने वाले समुद्री परिवहन पर भी नजर रख सकेगा.

    China foreign India indian army johar live news Maldives Male muijju चीन जोहार लाइव न्यूज़ भारत भारतीय सेना मालदीव माले मुइज्जू विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया प्रवासन सहायता केन्द्रों का ऑनलाइन उद्घाटन
    Next Article विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में हुआ युवाओं का जुटान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.