Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दारोगा सहित 134 पुलिस अधिकारियों पर FIR, जानें क्या है मामला
    बिहार

    दारोगा सहित 134 पुलिस अधिकारियों पर FIR, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 134 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने ट्रांसफर के बाद 943 आपराधिक मामलों की फाइल संबंधित अधिकारियों को नहीं सौंपी, जिससे इन मामलों की जांच रुकी हुई है और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. यह मामला उस समय सामने आया जब लंबित मामलों की समीक्षा की गई, जिसके बाद एसएसपी राकेश कुमार के आदेश पर मुजफ्फरपुर के आठ थानों में विभिन्न पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. इन मामलों में जिन अधिकारियों पर आरोप है, उनमें दारोगा और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने ट्रांसफर के बाद अपनी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को नहीं सौंपी.

    काजीमोहम्मदपुर, सदर, ब्रह्मपुरा, अहियापुर और नगर थाना सहित आठ थानों में कुल 134 पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है. इन अधिकारियों पर विश्वासघात की धारा लगाई गई है। इनकी लापरवाही के कारण सैंकड़ों केस लंबित हो गए हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने में गंभीर बाधाएं आई हैं.

    कैसे सामने आया मामला

    यह मामला पिछले दिनों लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान सामने आया. जांच में पाया गया कि ट्रांसफर के बाद कई पुलिस अधिकारी 943 केसों की फाइल लेकर अन्य जिलों में चले गए, जिससे इन मामलों की जांच प्रभावित हो रही थी. कई मामलों में पीड़ित न्याय के लिए सालों से प्रयास कर रहे थे, लेकिन केस में प्रगति नहीं हो पा रही थी.

    किस थाने में कितने मामले दर्ज हुए

    काजीमोहम्मदपुर थाना में 11, सदर थाना में 21, ब्रह्मपुरा थाना में 27, अहियापुर थाना में 6 और नगर थाना में 54 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. काजीमोहम्मदपुर थाना में 10 साल से अधिक समय से केसों का चार्ज लिए हुए अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है. इन अधिकारियों को बार-बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें आरोपी ठहराया गया.

    अहियापुर आरोप एसएसपी काजीमोहम्मदपुर कार्रवाई केस ट्रांसफर दारोगा नगर थाना न्याय न्यायिक प्रक्रिया पत्राचार पीड़ित पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग प्राथमिकी फाइल बिहार ब्रह्मपुरा मुजफ्फरपुर लंबित मामला लापरवाही विश्वासघात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब दुकान के पास छलकाया जाम तो होगी सख्त कार्रवाई
    Next Article महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में शुरू हुई विशेष फ्लाइट्स, इन शहरों से होगी उड़ान, जानें किराया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.