Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»फिल्म ‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती
    ट्रेंडिंग

    फिल्म ‘यारियां’ फेम एक्टर हिमांश कोहली अस्पताल में भर्ती

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हिमांशु कोहली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : अभिनेता हिमांशु कोहली अपनी फिल्म ‘यारियां’ से सुर्खियों में आए थे और इस फिल्म ने उन्हें एक नई पहचान दी। अभिनेता हिमांशु काे तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमांशु ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने प्रशंसकों को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं, लेकिन उनके फैंस अभी भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। ‘यारियां’ में रकुल प्रीत सिंह के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी और अब उनके स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी सुनकर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    हिमांशु कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत फिलहाल काफी गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिमांशु ने कहा, “मुझे कई लोगों के कॉल और मैसेज आ रहे हैं, क्योंकि मैं पिछले 15 दिनों से किसी के संपर्क में नहीं हूं। इसके पीछे कुछ स्वास्थ्य संबंधी कारण थे, ये बातें हमारे लिए अप्रत्याशित थीं। पिछले 10-15 दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं, लेकिन मैं इससे और मजबूत हो गया हूं। इसमें कई लोगों ने मेरा समर्थन किया। मैं उनका आभारी हूं कि जब मैं मानसिक रूप से थक गया था, तब वे मेरे साथ खड़े रहे। आज मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, इसलिए मैं आपसे बात कर रहा हूं।”

    उन्होंने आगे कहा, “इस दौरान मैंने किसी से बात नहीं की, क्योंकि मुझे लगा कि इससे दूसरों की नजरों में मेरी अहमियत कम हो जाएगी। डॉक्टर्स ने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा। इसलिए मैं आज आपके सामने हूं। इन दिनों में मुझे एक बात का एहसास हुआ कि अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे हल्के में न लें। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आपकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा आप क्या खाते-पीते हैं और क्या सोचते हैं, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। साथ ही डॉक्टर्स की मेहनत की वजह से मैं जल्द से जल्द ठीक हो रहा हूं। मुझे थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही है लेकिन मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरी मदद की। मेरा भगवान मेरे साथ है। मुझे लगता है कि जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे अच्छे के लिए हो रहा है। इसलिए अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे हल्के में न लें। आप सभी के प्यार और दुआओं की वजह से मेरी सेहत में सुधार हो रहा है।”

    काम की बात करे तो, हिमांश कोहली ने फिल्म ‘यारियां’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जीना इसी का नाम है,’ ‘बूंदी रायता,’ ‘गहवारा,’ और ‘स्वीटी वेड्स एनआरआई’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

    Also Read : सरहुल के मौके पर CM ने किया दो दिनों की छुट्टी का ऐलान

    Actor Bollywood fan concerns fan support fans film 'Yaarian' Film Industry health condition health issues health update Himanshu Kohli hospitalized new identity popular pair Rakul Preet Singh social media video speedy recovery अभिनेता अस्पताल में भर्ती नई पहचान प्रशंसक प्रशंसक समर्थन प्रशंसकों की चिंता फिल्म 'यारियां' फिल्म उद्योग बॉलीवुड रकुल प्रीत सिंह लोकप्रिय जोड़ी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना सोशल मीडिया वीडियो स्वास्थ्य अपडेट स्वास्थ्य समस्याएं स्वास्थ्य स्थिति हिमांशु कोहली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के भागलपुर ने रचा इतिहास, रेत से बनाई श्रीराम की सबसे बड़ी सैंड पोर्ट्रेट… 
    Next Article सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स कलेक्ट करने वाला नगर निकाय बना रांची नगर निगम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.