Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»IPS अफसर को बचाने के लिए बना फर्जी चीफ जस्टिस, खुलासा होने पर फरार
    बिहार

    IPS अफसर को बचाने के लिए बना फर्जी चीफ जस्टिस, खुलासा होने पर फरार

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2022No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार कैडर के IPS आदित्य कुमार ने अपने ऊपर शराबबंदी से जुड़े केस को खत्म कराने के लिए अपने दोस्त को पहले ​​​​​हाईकोर्ट का फर्जी चीफ जस्टिस बना दिया। फिर डीजीपी एसके सिंघल को फोन करवाया। केस खत्म होने के बाद खुफिया इनपुट से मामले का खुलासा हुआ। आर्थिक अपराध इकाई ने आईपीएस आदित्य कुमार सहित उनके दोस्त अभिषेक भूपालका उर्फ अभिषेक अग्रवाल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आदित्य फरार हैं। अभिषेक अग्रवाल, गौरव राज, शुभम कुमार और राहुल रंजन जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

    पूछताछ में अभिषेक ने कई राज उगले। अभिषेक ने बताया की वह एक आईपीएस अफसर को बचाने के लिए जज बनकर डीजीपी को फोन करता था। सूत्रों से बताया कि गिरफ्तार अभिषेक के पास से नौ सीम कार्ड के साथ दर्जनों मोबाइल मिला है। मोबाइल की जब फॉरेंसिक जांच की गई तो आरोप प्रमाणित हो गये। सख्ती से पूछताछ में भी आरोपी अभिषेक अग्रवाल ने कबूल किया।

    वो एक एसएसपी को बचाने के लिए डीजीपी को फोन किया था। जांच में यह बात सामने आई है कि यह पहले भी जेल जा चुका है।

    अभिषेक के पास से नौ सीम कार्ड के साथ दर्जनों मोबाइल मिला है। मोबाइल की जब फॉरेंसिक जांच की गई तो आरोप प्रमाणित हो गये। सख्ती से पूछताछ में भी आरोपी अभिषेक अग्रवाल ने कबूल किया। वो एक एसएसपी को बचाने के लिए डीजीपी को फोन किया था। जांच में यह बात सामने आई है कि यह पहले भी जेल जा चुका है। 2018 में भी पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था। इसके पहले 2014 में बिहार के एक पुलिस अधीक्षक को भी ब्लैकमेल किया था। उस समय पुलिस अधीक्षक के पिता से मोटी रकम की भी वसूली की थी।

    इसके अलावा एक अन्य आईपीएस अफसर से भी 2 लाख की ठगी में इसका नाम आया था।अभिषेक अग्रवाल पर बिहार में जालसाजी के कई मामले दर्ज है। भागलपुर में भी अभिषेक पर मामला दर्ज है। आपको बता दें की अभिषेक बड़े बड़े अधिकारियों नेताओं के साथ फोटो खींचा कर सोशल मीडिया पोस्ट करता था।

    जिससे लोगों के बीच इसकी धमक बनी रहे। इस बार इसने फ्रॉड करने के लिए हाईकोर्ट के एक सीनियर जज के साथ तस्वीर खिंचाकर वॉट्सऐप डिपी में लगा रखी थी। जिससे ये लगने लगे की ये भी कोई जज हो।साथ ही फेसबुक पर बड़े नेता और अफसरों के साथ ये तस्वीर लगाता था। जिस आईपीएस अफसर को बचाने के लिए वह डीजीपी को फोन किया करता था उसे क्लीनचिट भी मिल गई है। उस आईपीएस अफसर के खिलाफ शराब के एक मामले में थाने में केस दर्ज हुआ था। आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ, धोखाधड़ी, फर्जी नाम से फोन करने व साईबर केस में जेल भेजा है। साथ ही पूछताछ में जो बातें निकल कर सामने आई है, उस आधार पर उस आईपीएस अफसर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

    सितंबर में आदित्य ने अपने व्यवसायी मित्र अभिषेक अग्रवाल के साथ मिल प्लान तैयार किया। साजिश के तहत चीफ जस्टिस के नाम पर डीजीपी को फोन करवाने की योजना बनाई गई। इसके लिए पटना सिटी में मोबाइल सिम बेचने वाले गौरव राज के स्टाफ राहुल कुमार के नाम पर सिम कार्ड लिए गए।

    यह सिम राहुल के नाम पर तो लिया गया लेकिन उसे बोरिंग रोड में मिस्टर गैजेट नाम की दुकान के मालिक राहुल रंजन जायसवाल तक उनके स्टाफ शुभम के जरिए पहुंचाया गया। राहुल रंजन और अभिषेक जायसवाल दोनों कथित तौर पर दोस्त बताए जा रहे हैं। इसके बाद एक नया मोबाइल फोन खरीदा गया और फिर उसी फोन से डीजीपी को फोन किया जाने लगा।

    मामले की चल रही जांच:

    एडीजीमामले में पुलिस मुख्यालय ने फिलहाल सिर्फ इतना कहा है कि मामले कि जांच चल रही है। एडीजी(मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस मुख्यालय का आधिकारिक पक्ष पूछे जाने पर कहा-केस इस अंडर इन्वेस्टीगेशन।

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article बैटरी गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.