Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चरमपंथी समूह ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ आतंकवादी संगठन घोषित, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी
    ट्रेंडिंग

    चरमपंथी समूह ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ आतंकवादी संगठन घोषित, गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2023Updated:December 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कश्मीरी अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत (TeH) पर प्रतिबंध लगा दिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार कश्मीरी अलगाववादी संगठनों पर कार्रवाई कर रही है. बता दें कि कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को भी बैन किया था. जम्मू कश्मीर के चरमपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने साल 2004 में तहरीक-ए-हुर्रियत की स्थापना की थी. ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’  हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का सहयोगी संगठन है और इसपर भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है.

    The ‘Tehreek-e-Hurriyat, J&K (TeH) has been declared an 'Unlawful Association' under UAPA.
    The outfit is involved in forbidden activities to separate J&K from India and establish Islamic rule. The group is found spreading anti-India propaganda and continuing terror activities to…

    — Amit Shah (@AmitShah) December 31, 2023

    गृह मंत्री अमित शाह ने TeH को ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित करते हुए सोशल मीडिया वेबसाइट ऐक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को यूएपीए (UAPA) के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया है. यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है. यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियां जारी रख रहा है. गृह मंत्री ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को तुरंत विफल कर दिया जाएगा.

    ये भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद बोले पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड की बेटी पर साधी चुप्पी

    TeH UAPA आज की खबर आतंकवादी संगठन करंट न्यूज केंद्र सरकार गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर जोहार लाइव डेली न्यूज तहरीक-ए-हुर्रियत ताजा खबर नई दिल्ली न्यूज हेडलाइन प्रोपेगैंडा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सैयद अली शाह गिलानी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन को मिला चार महीने का एक्सटेंशन
    Next Article नये साल के साथ बदल जायेंगे ये नियम, क्या पड़ेगा असर जान लें…!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.