Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सज धज कर तैयार है एक्सपो उत्सव 2023: राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, पांच दिनों तक मोरहाबादी में रहेगा मेला
    ट्रेंडिंग

    सज धज कर तैयार है एक्सपो उत्सव 2023: राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, पांच दिनों तक मोरहाबादी में रहेगा मेला

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2023Updated:October 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः रांची के सबसे बड़े ट्रेड फेयर एक्स्पो उत्सव 2023 को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है. जिसका आयोजन जेसीआई रांची द्वारा 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है। इस वर्ष यह एक्सपो का 26 वां संस्करण है. कार्यक्रम मे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. उद्घाटन के बाद एक्सपो-2023 आमलोगों के लिए खोल दिया जायेगा. एक्सपो का प्रवेश शुल्क 20 रु होगा, जो कि यहां आकर टिकट काउंटर एवं ऑनलाइन भी ले सकते हैं, ऑनलाइन टिकट www.stall booking.expoutsav.com पर जाकर बुक कर सकते हैं.

    इस वर्ष एक्सपो हम सभी के लिए बेहद खास

    एक्सपो 2023 के मुख्य संयोजक संजय जैन ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष एक्सपो हम सभी के लिए बेहद खास होने वाला है. इस वर्ष एक्सपो के दौरान यंग एंटरप्रेन्योर्स एवं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने लेखक शिव खेड़ा के द्वारा भी दिया जाएगा. इस बार एक्सपो में 39 छोटे स्टार्टअप्स अपना स्टॉल लगा रहे हैं. इस बार एक्सपो में शैलबाई डिवाइन के द्वारा मेडिकल कैंप एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है एवं फायर ब्रिगेड की ट्रक भी रहेगी एवं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है.

    सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक लें खरीदारी का आनंद

    जेसीआई रांची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस एक्सपो में रांचीवासी सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक खरीदारी का आनंद ले सकते हैं. इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं. इस वर्ष एक्सपो में अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

    कार्यक्रम का ब्योरा इस प्रकार है

    मिसेज़ एक्सपो रांची 12 अक्टूबर 4:00 बजे

    ट्रेजर हंट 13 अक्टूबर 3:00 बजे

    डॉग शो 13 अक्टूबर 3:30 बजे

    एक्सपो सुपर तंबोला 13 अक्टूबर 6:00 बजे

    हेल्दी बेबी एंड मॉम शो 14 अक्टूबर 11:00 बजे

    वॉइस ऑफ एक्सपो 14 अक्टूबर 3:00 बजे

    फैशन शो 14 अक्टूबर 7:00 बजे

    पेंटिंग कंपटीशन 15 अक्टूबर 11:00 बजे

    फैंसी ड्रेस कंपटीशन 15 अक्टूबर 3:30 बजे

    डांस कंपटीशन 15 अक्टूबर 5:30 बजे होंगे.

    कई हैं स्पांसरः

    सचिव तरुण अग्रवाल ने बताया कि इस बार एक्सपो उत्सव 2023 के टाइटल स्पॉन्सर अदिति ओरो डेंटल केयर, शैलबाए डिवाइन, अनअकैडमी एवं एसोसिएट पार्टनर तेजस्विनी कंस्ट्रक्शन, फोटोन गैलेक्सी, बागला सिक्योरिटीज एंड ऑटोमेशन, अल्पाइन मैंगो टैंगो, कैफिनेटर्स, बालाजी नमकीन, एआरबी फोटोग्राफी एवं स्वर्ण भूमि बैंक्वेट है. यह जानकारी एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दिया.

     

     

    एक्सपो जेसीआई जोहार लाइव मोरहाबादी राज्यपाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक
    Next Article मेकॉन के गार्ड की पिटाई से युवक की मौत, भारी संख्या में फोर्स तैनात

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.