रामगढ़: बुधवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा मांडू के पुण्डी, हेसगड़ा एवं बोंगाहरा में पुंडी ओपन कास्ट परियोजना विस्तारीकरण, बड़काचुम्बा हेसापोड़ा, राकुवा व लिपिया में भारतमाला परियोजना अंतर्गत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे निर्माण के तहत एफआरए एनओसी संबंधित दो मामलों एवं बरलंगा-कसमार सड़क निर्माण के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 8 श्री जयराम बेदीया, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 13 सरस्वती कुमारी, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 15 रेखा कुमारी, एसएमपीओ विक्रम सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleअब ढलान के रास्ते पर है भाजपाः JMM
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

