Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन क्विंटल डोडा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, 33 लाख कैश भी जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन क्विंटल डोडा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, 33 लाख कैश भी जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के पिपराटॉड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। इस अभियान में पुलिस ने कुल आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि तितलंगी गांव निवासी डब्लू यादव के सहयोग से राज्य के बाहर के डोडा कारोबारी एक बड़ी खेप पिपराटॉड थाना क्षेत्र से होकर ले जाने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के निर्देश पर लेस्लीगंज SDPO की देखरेख में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने डेसातु-पांकी-लावालौंग मुख्य सड़क के किनारे जंगल में घात लगाकर निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद जब चारपहिया वाहन से तस्कर डोडा लेकर गुजर रहे थे, तब टीम ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने लगभग 3 क्विंटल 14 किलोग्राम डोडा बरामद किया और मौके से चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डब्लू यादव, उसके दो बेटों और एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी लोगों में हरमीत सिंह (35), पारस चौहान (29), सतबीर सिंह (38), ओम प्रकाश तिवारी (36), डब्लू यादव (60), पिन्टू कुमार यादव (30), रिंकू कुमार (25) और निरज कुमार पासवान (26) शामिल हैं।

    इन लोगों के पास से करीब तीन क्विंटल 14 किलो अवैध डोडा, ₹32,90,400/- कैश, दो होंडा सिटी कार, दो महिंद्रा बोलेरो, गाड़ी की 4 चाभियां, डोडा व्यापार से संबंधित लाल रंग की डायरी, दस एंड्रॉयड मोबाइल और दो की-पैड मोबाइल जब्त किये गये।

    पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से राज्य के बाहर से डोडा लाकर स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से इसका अवैध व्यापार कर रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि नशे के इस काले कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

    Also Read : आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है मुफ्त इलाज…आईये जानते हैं

    33 lakh cash also seized 33 लाख कैश भी जब्त Eight smugglers arrested with three quintals of doda तीन क्विंटल डोडा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदस लाख अकेले पचाने की खातिर आशीष ने निरंजन की बाइक में रखवाये थे हथियार, SSP क्या बोल गये… देखें
    Next Article 3.26 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त…

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.