Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दस लाख अकेले पचाने की खातिर आशीष ने निरंजन की बाइक में रखवाये थे हथियार, SSP क्या बोल गये… देखें
    जोहार ब्रेकिंग

    दस लाख अकेले पचाने की खातिर आशीष ने निरंजन की बाइक में रखवाये थे हथियार, SSP क्या बोल गये… देखें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आशिष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जमीन का सौदा के बाद मिले प्रॉफिट के बंटवारे को लेकर आशिष कुमार पांडेय का इमान डोल गया और उसने अपने साथी के साथ मिलकर पार्टनर के खिलाफ खतरनाक साजिश रच डाली। आशिष कुमार पांडेय ने निरंजन कुमार को फंसाने के लिए उसकी बाइक की डिक्की में एक देसी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली रख दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गयी कि JH01FC-1079 की स्पेंडर बाइक से एक शख्स हथियार लेकर ओरमांझी से गुजरने वाला है। मिली इंफॉर्मेशन के बाद पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की और निरंजन कुमार पकड़ा गया। पुलिस ने जब उसकी बाइक का खंगाला तो उसकी डिक्की से देसी कट्टा और गोली मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। निरंजन कुमार बार-बार पुलिस से यह कहता रहा कि हथियार और गोली उसकी नहीं है और वो डिक्की में कैसे आया, इस बात का भी उसे कोई इल्म नहीं। उसने पुलिस को बताया कि उसका घर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित नायक चौक के पास है। वह जमीन से संबंधित कागजात लेने ओरमांझी जा रहा था। निरंजन ने आगे बताया कि जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर आशीष कुमार पांडेय से उसकी पहचान हुई थी। आशीष ने मोराबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में मिलने के लिए उसे बुलाया था। जब होटल की पार्किंग में बाइक पार्क कर रहा था तो दो संदिग्ध शख्स वहां दिखे। संभवतः उन दोनों ने ही हथियार बाइक की डिक्की में रख दिया होगा।

    निरंजन की बातें सुनकर पुलिस ने होटल के पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो सारा मामला साफ हो गया। दो संदिग्ध शख्स ने ही बाइक की डिक्की में हथियार डाला था। इसके बाद पुलिस ने आशीष कुमार पांडेय को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में आशीष ने खुलासा किया कि निरंजन के एक परिचित शख्स का जमीन का सौदा करवाया था। उस सौदे में 10 लाख रुपये का प्रॉफिट हुआ था। इस प्रॉफिट को बराबर-बराबर आशीष और निरंजन के बीच बांटना था। दस लाख रुपये देख आशीष का इमान डोल गया और उसने निरंजन को जेल पहुंचाने का खतरनाक इरादा बना लिया। निरंजन को फंसाने का काम आशीष ने अपने साथी राहुल तिवारी और एक शख्स को सौंपा। इसके बाद सात हजार रुपये में देसी कट्टा और गोली खरीदी गयी। इन दोनों ने ही निरंजन की बाइक की डिक्की में हथियार और गोली रखा। पुलिस ने आशीष कुमार पांडेय और राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, तीसरे शख्स की खोज में जुट गयी है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। SSP ने बताया कि आशीष और राहुल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। आशीष के खिलाफ दो और राहुल के खिलाफ एक मामला पुलिस फाइल में दर्ज है। इन लोगों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, एक बाइक और 1600 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। वहीं इस कांड का खुलासा करने में ओरमांझी थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी, एसआई विनय कुमार, जयप्रकाश कुमार, सतीश कुमार, एएसआई, संतोष कुमार सिंह, सिपाही सतिश कुमार और उदय कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/07/or1.mp4

    Also Read : बिजली विभाग के पावर हाउस में की थी चोरी, आठ चढ़े पुलिस के हत्थे

    Ashish had kept weapons in Niranjan's bike to embezzle ten lakhs alone SSP क्या बोल गये... देखें watch what the SSP said... दस लाख अकेले पचाने की खातिर आशीष ने निरंजन की बाइक में रखवाये थे हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार SUV ने ली 4 जानें, कई घायल, ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article तीन क्विंटल डोडा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, 33 लाख कैश भी जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    झारखंड

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026

    CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.