Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सासाराम : प्रेम प्रकाश के मामा घर में भी चल रही ईडी की कार्रवाई, परिजनों से चल रही पूछताछ
    बिहार

    सासाराम : प्रेम प्रकाश के मामा घर में भी चल रही ईडी की कार्रवाई, परिजनों से चल रही पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रोहतास: झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के करीबी माने जाने वाले प्रेम प्रकाश के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दो ठिकानों पर बुधवार सुबह से ही ईडी की छापामारी चल रही है. दरअसल झारखंड में मनरेगा घोटाला और अवैध माइनिंग के किंगपिन माने जाने वाले प्रेम प्रकाश उर्फ छोटू के सासाराम के बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की रेड से काफी गहमागहमी का माहौल है.

    बता दें, प्रेम प्रकाश के मामा रतन श्रीवास्तव के गौरक्षणी मोहल्ले में स्थित आवास पर भी सुबह से छापामारी चल रही है.प्रेम प्रकाश के मामा रतन श्रीवास्तव निबंधन कार्यालय से रिटायर कर्मी है. बता दें, पूरे बिहार में सुबह से ही हो रही ईडी तथा सीबीआई की रेड का सिलसिला सासाराम में भी जारी है. झारखंड में करोड़ों रुपए के लेनदेन के मामले में पहले से ही प्रेम प्रकाश निशाने पर हैं. ऐसे में उनके सासाराम स्थित आवास और उनके रिश्तेदारों के यहां छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है.

    बता दें, 3 महीने पहले सासाराम में बैंक कॉलोनी स्थित प्रेम प्रकाश के आवास पर रेड पड़ी थी. जिसमें कई मामले उजागर होने की बात सामने आई थी. इस मामले को लेकर झारखंड में प्रेम प्रकाश तथा उसके परिजनों से कई बार पूछताछ हो चुकी है. दरअसल झारखंड के रांची स्थित उनके आवास से कई महत्वपूर्ण कागजात तथा आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे. जिसके बाद अचानक प्रेम प्रकाश चर्चा में आ गए थे.

    झारखंड के पूजा सिंघल मामले में किंगपिन कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश के मामा रतन श्रीवास्तव के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित आवास पर भी सुबह से छापामारी चल रही है. रतन श्रीवास्तव निबंधन विभाग के रिटायर कर्मी हैं. फिलहाल गौरक्षणी में ही रह रहे हैं, इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम पिछले कई घंटों से जांच कर रही है. विभिन्न कागजात खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल इस मामले में अधिकारियों ने कहा है कि छापामारी के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

    मिली जानकारी के अनुसार झारखंड -बिहार में अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी की यह एक बड़ी कार्रवाई है. सूत्रों के अनुसार ED की टीम द्वारा करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है, जिसमें तमिलनाडु , बिहार , झारखंड सहित दिल्ली-NCR में रेड चल रही है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी पंकज मिश्रा से हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी को मिले कई इनपुट्स थे, जिसके आधार पर अवैध खनन से जुड़े मसले पर कार्रवाई की जा रही है.

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News प्रेम प्रकाश के घर में मिला AK-47 राइफल रांची जिला बल का, सार्जेंट मेजर व अरगोड़ा थानेदार की जांच में पुष्टि
    Next Article झारखंड मंत्रालय में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक, 38 प्रस्तावों पर मंजूरी

    Related Posts

    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.