Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप
    ट्रेंडिंग

    ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 18 नवंबर को उस समय हिरासत में लिया गया जब अल-फलाह ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिले सबूतों की जांच में गड़बड़ियां सामने आईं। इससे पहले मंगलवार की सुबह ED की टीम ने उनके घर पर भी छापेमारी की थी।

    ED इस बात की जांच कर रही है कि क्या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस धन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में और लाल किले पर हमले में शामिल आतंकवादियों को मदद पहुंचाने के लिए किया गया था। एजेंसी के मुताबिक, जांच में सामने आए करोड़ों रुपये के अवैध धन को ट्रस्ट के जरिए परिवार की कंपनियों में पहुंचाया गया था। छापेमारी में ED ने 48 लाख रुपये से अधिक नकद और कई डिजिटल दस्तावेज जब्त किए हैं।

    दो FIR के आधार पर शुरू हुई जांच

    ED ने अपनी जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज की गई दो FIR के आधार पर शुरू की थी। इन FIR में आरोप लगाया गया था कि फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने NAAC मान्यता को लेकर झूठे दावे करके छात्रों और उनके अभिभावकों को धोखा दिया।

    UGC मान्यता पर भी झूठे दावे

    FIR में यह भी कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ने UGC अधिनियम की धारा 12(B) के तहत मान्यता का गलत दावा किया, जबकि UGC के अनुसार, अल-फलाह यूनिवर्सिटी केवल धारा 2(f) के तहत एक निजी राज्य विश्वविद्यालय के रूप में शामिल है। उसने 12(B) के तहत कभी आवेदन नहीं किया और वह इस प्रावधान के तहत मिलने वाले अनुदान के लिए भी पात्र नहीं है।

    सिद्दीकी का पूर्ण नियंत्रण और वित्तीय गड़बड़ियां

    अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 8 सितंबर 1995 को हुई थी, जिसमें जवाद अहमद सिद्दीकी को प्रबंध न्यासी बनाया गया था। ED की जांच में पता चला है कि ट्रस्ट द्वारा बनाई गई ‘अपराध की आय’ को परिवार की कंपनियों में भेजा गया। कई निर्माण और कैटरिंग ठेके उनकी पत्नी और बच्चों की कंपनियों को दिए गए थे।

    एजेंसी का कहना है कि 1990 के दशक से अल-फलाह समूह का तेजी से विस्तार हुआ, लेकिन इसके पीछे उचित आर्थिक आधार नहीं दिखता। जांच जारी है और ED आने वाले दिनों में और लोगों से पूछताछ कर सकती है।

    Also Read : अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड : दो दोषियों को उम्रकैद

    ED arrests Al-Falah University founder Jawad Ahmed Siddiqui on charges of money laundering and fraud ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी को किया गिरफ्तार मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 19 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बोकारो के सिटी सेक्टर-4 में भीषण आ’ग, दर्जनभर दुकानें जलकर राख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    Latest Posts

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.