Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड : दो दोषियों को उम्रकैद
    जोहार ब्रेकिंग

    अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड : दो दोषियों को उम्रकैद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read42
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अधिवक्ता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने रोशन मुंडा और संदीप कालिंदी को उम्र कैद की सजा दी। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। घटना में शामिल तीसरे आरोपी खेमलाल कालिंदी को बरी कर दिया गया। अदालत ने 11 नवंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों जेल में थे। करीब एक साल तीन महीने में फैसला आ गया। सजा तय होने के दौरान दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। तीनों को रांची पुलिस ने घटना के तीसरे दिन 5 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था।

    कैसे हुई थी अधिवक्ता की हत्या

    2 अगस्त 2024 की रात सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम महुआ टोली में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी एक अपराधी आया और उनके सिर के बीचों बीच चाकू घोंप दिया। उन्हें तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर से चाकू निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

    घटना से वकील समाज में आक्रोश

    हत्या के बाद जिले के वकील बड़ी संख्या में विरोध में आए। मृतक की पत्नी अनिमा देवी ने सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत के फैसले पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि परिवार को न्याय मिला है।

    जांच में DSP प्रकाश सोय की बड़ी भूमिका

    इस केस की जांच में कोतवाली DSP प्रकाश सोय की भूमिका सबसे अहम रही। हत्या के बाद तत्कालीन SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कम समय में गिरफ्तार कर लिया था।

    Also Read : स्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में औचक निरीक्षण, OPD में खुद किया मरीजों का इलाज

    Advocate Gopi Krishna murder case: Two convicts get life imprisonment अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड : दो दोषियों को उम्रकैद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया सम्मान
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 19 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.