Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया सम्मान
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में लगा रक्तदान शिविर, महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया सम्मान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read73
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और समृद्धि शाखा के संयुक्त सहयोग से पॉपुलर नर्सिंग होम में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ. सुदर्शन गुटगुटिया और डॉ. निलेश कुमार ने दीप जलाकर किया।

    झारखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का हिस्सा

    सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई कार्यक्रम चल रहे हैं। उसी क्रम में यह रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में महिलाओं की भागीदारी खास रही, जो समाज में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें ताकि जरूरत के समय किसी की जान बचाई जा सके।

    संगठन की सक्रिय भूमिका

    मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि संगठन सिर्फ रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे सरल और महत्वपूर्ण कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।

    महिलाओं की प्रेरक भागीदारी

    समृद्धि शाखा की प्रांतीय सदस्य पायल बैद्य ने बताया कि जिले में समय–समय पर रक्त की कमी की स्थिति बनती है। ऐसे में इस तरह के शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अब जागरूकता बढ़ने से लोग रक्तदान के लिए अधिक आगे आ रहे हैं।

    शिविर के दौरान समृद्धि शाखा की सचिव खुशबू लोहारिका ने स्वयं रक्तदान कर महिलाओं को प्रेरित किया। उनका कहना था कि पहले महिलाएं व्यस्तता या झिझक की वजह से रक्तदान में कम हिस्सा लेती थीं, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं और महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने जिले की महिलाओं से अपील की कि आने वाले शिविरों में बढ़–चढ़कर शामिल हों।

    सदस्यों की सक्रिय मौजूदगी

    शिविर में पायल बैद्य, खुशबू लाहौरका, प्रीति अग्रवाल, वसुंधरा जटिया, नीतू परशुरामका, बबीता नारनौलिया, नेहा दुकनिया, कृष्णा पोद्दार, संजय अग्रवाल और सूरज अग्रवाल सहित दोनों संगठनों के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ शिविर को सफल बनाया।

    Also Read : स्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में औचक निरीक्षण, OPD में खुद किया मरीजों का इलाज

    Blood donation camp organised in Jamtara increased participation of women Marwari Yuva Manch's blood donation camp in Jamtara participation of women increased respect जामताड़ा में मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर जामताड़ा में लगा रक्तदान शिविर महिलाओं की बढ़ी सहभागिता महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में औचक निरीक्षण, OPD में खुद किया मरीजों का इलाज
    Next Article अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड : दो दोषियों को उम्रकैद

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.