Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके… जानिए
    स्वास्थ्य

    करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके… जानिए

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read14
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करवाचौथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहने से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि व्रत से पहले सही डाइट अपनाकर इन परेशानियों से बचा जा सकता है।

    व्रत से पहले क्या खाएं, क्या न खाएं

    दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल की सीनियर डाइटिशियन के अनुसार, व्रत से एक दिन पहले तला-भुना, मसालेदार और जंक फूड से बचना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ प्यास बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को कमजोर करते हैं। इसके बजाय दाल, रोटी, हरी सब्जियां, खिचड़ी, दही, छाछ, नारियल पानी और हल्के मीठे खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी गई है। साथ ही, खूब पानी पीना भी जरूरी है।

    सरगी में ये खाएं, एनर्जी रहेगी बरकरार

    करवाचौथ की शुरुआत सुबह 4 से 6 बजे के बीच सरगी से होती है। डाइटिशियन का कहना है कि सरगी में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज और खीरा खाएं। दही, छाछ, नारियल पानी और खजूर से दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है। हालांकि, केले से बचें, क्योंकि यह प्यास बढ़ा सकता है।

    इन महिलाओं को व्रत से बचने की सलाह

    विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर धार्मिक कारणों से व्रत रखना जरूरी है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

    सेहत के साथ करें त्योहार की तैयारी

    एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि करवाचौथ का व्रत सेहत का ध्यान रखते हुए करें। सही डाइट और तैयारी से त्योहार की खुशियां बिना किसी परेशानी के मना सकते हैं।

    Also Read : रिम्स में बड़ा फैसला आज! नए कोर्स, नियुक्तियों और छात्रवृत्ति पर मंथन करेगी जीबी बैठक

    Easy ways to maintain energy during Karva Chauth fast... Know Karwa Chauth 2025: A proper diet is essential before the fast. करवाचौथ 2025 : व्रत से पहले सही डाइट जरूरी करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके... जानिए
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर हो रही चर्चा
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : सीट बंटवारे पर महागठबंधन में गतिरोध, CPI ने कल बुलाई बैठक

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.