Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर हो रही चर्चा
    झारखंड

    रिम्स की 61वीं शासी परिषद की बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर हो रही चर्चा

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read51
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स (राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की 61वीं शासी परिषद (जीबी) की बैठक आज गुरुवार को रिम्स के प्रशासनिक भवन में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जीबी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी कर रहे है। इस बैठक में कुल 25 मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

    मुख्य एजेंडों में नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स शुरू करने और पहले से चल रहे कोर्सों की सीटें बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में मशीनों को चलाने के लिए 30 टेक्नीशियन की नियुक्ति का प्रस्ताव भी रखा गया है। बैठक में नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, पदोन्नति और सेवा शर्तों में बदलाव पर भी विचार होगा।

    इंटर्न डॉक्टरों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी, बायो वेस्ट प्रबंधन के लिए एजेंसी चयन, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मजदूरी में संशोधन, होमगार्ड जवानों के बकाया मानदेय के भुगतान जैसे कई महत्वपूर्ण मसले भी एजेंडे में शामिल हैं। साथ ही डॉ. अंशुल कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आधार पर उन्हें आरोपमुक्त करने का मामला भी रखा गया है।

    इसके अलावा अस्पताल की रसोई के टेंडर, कॉर्निया वितरण व्यवस्था, अंतिम संस्कार के लिए ₹5000 की सहायता राशि देने और शिशु सर्जरी विभाग के लिए दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की लंबित राशि ₹7.24 करोड़ के भुगतान पर भी निर्णय लिया जाएगा।

    बैठक में रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार से मांगे गए स्पष्टीकरण और उनके उत्तर पर भी चर्चा होगी। इसके लिए दो अलग-अलग एजेंडे शामिल किए गए हैं। साथ ही क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की स्थापना और संचालन तथा पीआरओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा।

     

    आउटसोर्सिंग कर्मी छात्रवृत्ति बढ़ोतरी झारखंड स्वास्थ्य समाचार टेक्नीशियन बहाली डॉक्टर अंशुल कुमार नर्सिंग स्टाफ नियुक्ति नेत्र संस्थान रांची पारा मेडिकल स्टाफ पीआरओ कार्रवाई बायो वेस्ट मैनेजमेंट मेडिकल अपडेट्स मेडिकल कॉलेज झारखंड मेडिकल शिक्षा झारखंड रांची समाचार रिम्स ओटी रिम्स टेंडर रिम्स निदेशक स्पष्टीकरण रिम्स नियुक्ति रिम्स बैठक रिम्स शासी परिषद सुपर स्पेशियलिटी कोर्स स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी होमगार्ड मानदेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पहुंचे भारत, मुंबई में पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात
    Next Article करवाचौथ व्रत में एनर्जी बनाए रखने के आसान तरीके… जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.