Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भूकंप के झटके से हिला फरीदाबाद, तीव्रता 3.2
    ट्रेंडिंग

    भूकंप के झटके से हिला फरीदाबाद, तीव्रता 3.2

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूकंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार तड़के हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 22 जुलाई 2025 को सुबह 6:00 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र फरीदाबाद में था और यह 5 किलोमीटर की गहराई पर था.

    दिल्ली-एनसीआर में हाल के हफ्तों में भूकंप की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि, इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर नहीं है. पिछले हफ्ते, हरियाणा के झज्जर में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी. इसका केंद्र 28.64 डिग्री उत्तर अक्षांश और 76.75 डिग्री पूर्व देशांतर पर था. इससे पहले, 10 और 11 जुलाई को झज्जर में ही 4.4 और 3.7 तीव्रता के दो बड़े भूकंप आए थे. इन भूकंपों का असर दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक, नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों में महसूस किया गया. हालांकि, इन भूकंपीय घटनाओं से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इनसे लोगों में डर बढ़ गया है.

    भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है. ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं. इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेट्स के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकते हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है और यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है तो भूकंप आता है.

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Also Read : तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    Also Read : IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, JDU की टिकट पर नवादा से लड़ सकते हैं चुनाव

    Also Read : Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    22 July 2025 22 जुलाई 2025 3.2 magnitude 3.2 तीव्रता 5 kilometer depth 5 किलोमीटर गहराई 6 AM Earthquake earthquake epicenter earthquake magnitude Faridabad Haryana India National Center for Seismology natural disaster NCS social media X Platform एक्स प्लेटफॉर्म एनसीएस प्राकृतिक आपदा फरीदाबाद भारत भूकंप भूकंप की तीव्रता भूकंप केंद्र राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र सुबह 6 बजे सोशल मीडिया हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले
    Next Article कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी आज, दो घंटे करेंगे चक्का जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.