Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोलेरो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। माझी डीह पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार बच्चों सहित छह लोग बेतरह जख्मी हो गए। यह घटना तमाड़-खूंटी मुख्य मार्ग पर हुई, जिसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

    मंदिर दर्शन से लौट रहे थे कार सवार

    स्थानीय लोगों ने तुरंत जख्मियों को तमाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग रांची से तमाड़ के महामाया मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। उसी समय बुंडू की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    जख्मियों में महिलाएं और बच्चे

    हादसे में सुवेदी देवी, दुर्गी देवी, शुभदा देवी, बिंदा देवी और चार बच्चे बेतरह जख्मी हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक ने मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।

    बोलेरो ड्राइवर घटनास्थल से फरार

    हादसे के बाद तुरंत तमाड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।

    Also Read : IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, JDU से लड़ सकते हैं नवादा से चुनाव

    6 लोग गंभीर रूप से घायल Bolero Car Accident collision high speed jharkhand late night accident Majhi Deeh Petrol Pump ranchi Road Accident road safety Tamar police station traffic accident कार एक्सीडेंट झारखंड टक्कर ट्रैफिक एक्सीडेंट तमाड़ थाना तेज रफ्तार तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर दुर्घटना पेट्रोल पंप बोलेरो माझी डीह रांची रोड सेफ्टी लेट नाइट हादसा सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, JDU की टिकट पर नवादा से लड़ सकते हैं चुनाव
    Next Article झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.