Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, JDU की टिकट पर नवादा से लड़ सकते हैं चुनाव
    ट्रेंडिंग

    IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा, JDU की टिकट पर नवादा से लड़ सकते हैं चुनाव

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिद्धार्थ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रिटायरमेंट से चार महीने पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। सूत्रों के मुताबिक, उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी होगी। अगर इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ, तो उन्हें नवंबर 2025 तक रिटायरमेंट का इंतजार करना होगा, या फिर वे सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) जा सकते हैं।

    राजनीति में कदम रखने की तैयारी

    मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सिद्धार्थ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर नवादा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने हाल ही में नवादा जिले का दो बार दौरा किया और वहां के स्कूलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने चाय की दुकान पर लिट्टी भी बनाई थी।

    केके पाठक के फैसलों में किए बदलाव

    ACS बनने के बाद डॉ. सिद्धार्थ ने पूर्व IAS केके पाठक के पांच बड़े फैसलों को बदला :

    1. छात्रों का नाम नहीं कटेगा : 12 जून 2024 को उन्होंने आदेश दिया कि स्कूल नहीं आने वाले बच्चों का नाम बिना कारण जाने नहीं काटा जाएगा। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
    2. स्कूलों की निगरानी डीडीसी को : 6 जून 2024 को स्कूलों की निगरानी की जिम्मेदारी डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) को दी गई।
    3. स्कूल टाइमिंग का फैसला जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे : स्कूलों की टाइमिंग अब जिला स्तर पर तय होगी।
    4. विश्वविद्यालयों के खातों की रोक हटाई : विश्वविद्यालयों के फ्रीज खातों से रोक हटाकर शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन शुरू करवाया।
    5. राज्यपाल की बैठक में शामिल : 12 जुलाई 2024 को राज्यपाल की बैठक में शामिल होकर उन्होंने केके पाठक की अनुपस्थिति की परंपरा तोड़ी।

    पायलट और फोटोग्राफर भी हैं सिद्धार्थ

    डॉ. सिद्धार्थ न सिर्फ एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि एक ट्रेंड पायलट और फोटोग्राफर भी हैं। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को पहली बार अकेले विमान उड़ाया, जो उनके लिए सपना सच होने जैसा था।

    लोगों के बीच रहने की शैली

    डॉ. सिद्धार्थ अपने दौरों के लिए चर्चा में रहते हैं। वे स्कूलों का अचानक निरीक्षण करते हैं, बच्चों की कॉपियां जांचते हैं, और स्थानीय लोगों से बातचीत करते हैं। हाल ही में उन्होंने बख्तियारपुर में चाय की दुकान पर लिट्टी बनाई और ट्रेन में यात्रियों से शिक्षा पर फीडबैक लिया। नालंदा में उन्होंने मिठाई की दुकान पर लौंगलता भी बनाया।

    दूसरे IAS का VRS

    डॉ. सिद्धार्थ पिछले 30 दिनों में VRS लेने वाले दूसरे IAS अधिकारी हैं। उनसे पहले 13 जून 2025 को IAS दिनेश कुमार राय ने इस्तीफा दिया था, जिसे 15 जुलाई 2025 से मंजूर कर लिया गया।

    Also Read : Breaking: भारत के उपराष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा…

    IAS Dr. S Siddharth resigned IAS डॉ. एस सिद्धार्थ ने दिया इस्तीफा JDU से लड़ सकते हैं नवादा से चुनाव may contest election from Nawada from JDU
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.