Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Khunti police
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी और शराब दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों को जमशेदपुर से पकड़ा. इनके पास से चोरी के गहने, शराब की बोतलें, ताला काटने वाला कटर, लोहे का सबल, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि इन चारों की गिरफ्तारी से खूंटी के अलावा रांची के दो और सरायकेला-खरसावां जिले के एक ज्वेलरी चोरी के मामले का भी खुलासा हुआ है.

    पुलिस टीम ने जमशेदपुर में की छापेमारी

    पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को एसपी खूंटी को सूचना मिली थी कि तोरपा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चोरी के गहने बेचने की कोशिश में घूम रहे हैं. सूचना के बाद एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई. टीम ने जमशेदपुर पहुंचकर छापेमारी की और दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार, मो. अफरोज, बाबू पिल्ले और अजय शर्मा को पकड़ लिया.

    आरोपियों से बरामद हुआ चोरी के गहने और वारदात का सामान

    पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी संख्या में चांदी जैसे दिखने वाले गहने बरामद किए. इनमें पायल, लॉकेट, मूर्तियां, ताबीज, कंगन, अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई अन्य सामान शामिल हैं. इसके अलावा Blenders Pride शराब की 84 बोतलें, लोहे का सबल, कटर, टोपी, मास्क और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल एक सफेद रंग की Ertiga कार भी जब्त की है.

    आरोपियों का पहले से लंबा अपराधिक रिकॉर्ड

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार का पहले से भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. उसके खिलाफ जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं. वहीं, बाकी आरोपियों के खिलाफ भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे.

    Also Read : IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    खुंटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार
    Next Article भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Latest Posts

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.