Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक
    बिहार

    बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, यात्रा होगी और सुविधाजनक

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीएसआरटीसी ने अपनी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत अगस्त से यात्री वर्ल्डलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर अपनी सीटें आरक्षित कर सकेंगे। इस पहल को लागू करने के लिए शनिवार को बीएसआरटीसी और केनरा बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर बीएसआरटीसी के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा और केनरा बैंक के महाप्रबंधक अजय कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने इस सेवा के शुभारंभ पर कहा, “यह पहल यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी। खासकर बिहार के बाहर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी होगी। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लोग घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुकिंग और पेमेंट कर सकेंगे, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।”

    804 बसें, 56 हजार यात्री, 34 लाख का राजस्व

    बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल वर्मा ने बताया कि निगम के पास वर्तमान में 804 बसें हैं, जिनमें रोजाना 56 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं और प्रतिदिन 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही महिलाओं के लिए 80 ‘पिंक बसें’, 500 एसी और नॉन-एसी अंतरराज्यीय बसें, और 400 पीएम इलेक्ट्रिक बसें भी सेवा में शामिल की जाएंगी। इन बसों में रेलवे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जैसे एडवांस टिकट बुकिंग, सीट चयन, ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल टिकटिंग, बस पड़ाव और रूट चार्ट की जानकारी। इसके अलावा, बसों में स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली के लिए मशीनें भी लगाई जाएंगी, जिससे किराया भुगतान में और आसानी होगी।

    कई भुगतान विकल्प उपलब्ध

    केनरा बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ई-टिकटिंग सेवा में यात्री कैश, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मेट्रो कार्ड या ऑटोमेटिक क्यूआर कोड जैसे कई विकल्पों से भुगतान कर सकेंगे। बीएसआरटीसी अपनी खुद की मोबाइल एप विकसित कर रहा है, जबकि वर्ल्डलाइन पोर्टल भी जल्द शुरू होगा। यह नई सुविधा बिहार में सार्वजनिक परिवहन को डिजिटल, पारदर्शी और यात्रियों के लिए अधिक सुलभ बनाएगी। यह कदम राज्य के परिवहन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करता है।

    Also Read : 24 दिन बाद मिला डीपीएस स्कूल के म्यूजिक टीचर की बॉडी

    E-ticketing service started in government buses in Bihar travel will become more convenient बिहार में सरकारी बसों में ई-टिकटिंग सेवा शुरू यात्रा होगी और सुविधाजनक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन का तीसरा दिन: देवघर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Next Article अमरनाथ यात्रा के दौरान तीन बसों की टक्कर, 10 से अधिक लोग घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.