Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ई-रिक्शा ड्राइवर की पीट-पीटकर ह’त्या, बॉडी घर के पास फेंका
    ट्रेंडिंग

    ई-रिक्शा ड्राइवर की पीट-पीटकर ह’त्या, बॉडी घर के पास फेंका

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिक्शा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक ई-रिक्शा ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बॉडी को उसके घर के पास फेंक दिया। मृतक की शिनाख्त सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बांध रोड निवासी बैद्यनाथ पटेल (40) के तौर पर की गई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में पैसे के लेन-देन को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

    शनिवार सुबह से लापता थे बैद्यनाथ

    पड़ोसी रंजित चौधरी ने बताया कि बैद्यनाथ शनिवार सुबह 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 11:30 बजे बांध के पास, घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर उनका शव मिला। बॉडी पर कई जगह चोट के निशान थे, खासकर सिर पर हल्की चोट के निशान पाए गए। परिजनों के अनुसार बैद्यनाथ को बेरहमी से पीटा गया और हत्या के बाद शव को वहां लाकर फेंका गया।

    आरोपी का भाई हिरासत में

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के भाई को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    पुलिस जांच में जुटी

    सिटी एसपी कोटा किरण ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस मानवीय और तकनीकी आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

    परिवार में शोक की लहर

    बैद्यनाथ अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है और गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    Also Read : Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    body thrown near house E-rickshaw driver beaten to death in Muzaffarpur बॉडी घर के पास फेंका मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article तमिल सिनेमा के हास्य अभिनेता माधन बॉब का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    ब्रेकिंग झारखंड: छात्रों ने तोड़ीं सभी बैरिकेडिंग, राज्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    JSSC-CGL मामले में कोर्ट का सहारा ले सरकार, माले विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में उठाई मांग

    August 10, 2026

    बाबा, लोग आपको दिशोम गुरू क्यों कहते हैं?  एक सवाल से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

    August 10, 2026

    झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

    August 10, 2026

    जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.