Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»स्कूल वैन का ड्राइवर निकला छात्रा का अपहरणकर्ता, कोलकाता से हुई सकुशल बरामद
    क्राइम

    स्कूल वैन का ड्राइवर निकला छात्रा का अपहरणकर्ता, कोलकाता से हुई सकुशल बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2024Updated:January 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान के समीप से 30 दिसंबर की सुबह अपहृत छात्रा को पुलिस ने मंगलवार को कोलकाता से बरामद किया है. छात्रा के स्कूल वैन का ड्राइवर ही अपहरणकर्ता निकला जिसे पुलिस ने 10 दिनों बाद डोरंडा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी ड्राइवर का नाम माजिद है. आरोपी माजिद बहुत ही शातिर अंदाज में ऑटो से छात्रा का अपहरण कर बुंडू ले गया था जहां उसे अपने परिचित के हवाले कर दिया था. ड्राइवर के परिचित ही अपहृत छात्रा को लेकर कोलकाता पहुंचे थे जहां उसे अपने पास कब्जे में रखे हुए था. फिलहाल गिरफ्तार अपहरणकर्ता से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और इस कांड में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. अपहृत छात्रा को बरामद कर रांची लाने के बाद मेडिकल जांच कराकर हटिया स्थित सेल्टर होम भेज दिया गया.

    पीड़ित की मां पहले ही ड्राइवर पर जताई थी आशंका, पुलिस ने भी की थी पूछताछ

    पीड़िता की मां प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद स्कूल वैन ड्राइवर के प्रति आशंका जताते हुए पुलिस के समक्ष उसका नाम बताया था. पीड़िता की मां द्वारा आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने ड्राइवर माजिद को थाना बुलाकर पूछताछ भी की थी. हालांकि पुलिस पूछताछ में उसने छात्रा के अपहरण की घटना में खुद की संलिप्तता से साफ इंकार किया था. जांच के दौरान टेक्निकल साक्ष्य सामने आने के बाद जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया. इसके बाद अपहरणकर्ता के निशानदेही पर अपहृत छात्रा को कोलकाता से बरामद किया गया.

    शातिर अंदाज में तैयार किया था अपहरण का प्लान, टेंपो में लगा दिया था स्कूटी का नंबर प्लेट

    छात्रा का अपहरण करने से पहले आरोपी ड्राइवर शातिर अंदाज में पूरा प्लान तैयार किया था. अपहरण करने के बाद भागने के लिए पहले ही रास्ता तय किया गया था. इसके लिए रेकी करते हुए अपहरणकर्ता ने वैसे रास्ते को चुना था जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हो. इक्का-दुक्का जगह पर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए भी पूरा प्लान तैयार किया गया था. यही वजह है कि अपहरण के लिए इस्तेमाल किया गया टेंपो में अपहरणकर्ता ने स्कूटी का नंबर प्लेट लगाकर रखा था. छात्रा को टेंपो में बैठाने के बाद सभी पर्दा गिरा दिया था ताकि कोई अपहृत छात्रा को देख ना सके. पुलिस ने वह टेंपो भी बरामद किया है जिससे छात्रा का अपहरण किया गया था.

    छात्रा को बुंडू में किया था परिचित के हवाले, चकमा देने के लिए खुद लौट आया था घर

    अपहृत छात्रा के परिजन और पुलिस समेत अन्य किसी को उसपर शक ना हो, इसके लिए बुंडू में छात्रा को छोड़कर आरोपी ड्राइवर डोरंडा स्थित अपने घर लौट आया था. पुलिस को चकमा देने में वह एक हदतक कामयाब भी हो गया था. यही वजह है कि प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन पुलिस ने संदिग्ध ड्राइवर से पूछताछ की थी लेकिन साक्ष्य के अभाव में उसे छोड़ना पड़ा था. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ड्राइवर ने अपहरण में अपनी संलिप्तता से साफ इंकार किया था. पुलिस टेक्निकल सपोर्ट से भी उसे ना पकड़ सके, इसके लिए भी तैयारी की गई थी. छात्रा को मोबाइल नहीं रखने का सलाह भी आरोपी ड्राइवर ने ही दिया था. आरोपी ड्राइवर के कहने पर ही छात्रा खूद का मोबाइल लेकर नहीं निकली थी जिसके बाद उसे झांसा देकर वह अपहरण कर लिया था.

    इसे भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे 11 हजार VIP मेहमान, दिया जाएगा ये खास तोहफा

     

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमजदूरों को वेतन से आधे राशि का भुगतान कर रही कंपनी : जयनारायण महतो
    Next Article मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन रवाना, डीईओ ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.