Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेपी नड्डा से डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, झारखंड को मिलेगी ये नई सौगात…
    झारखंड

    जेपी नड्डा से डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, झारखंड को मिलेगी ये नई सौगात…

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई उड़ान। राज्य में छह नए मेडिकल कॉलेज खोलने और एक अत्याधुनिक मेडिको सिटी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही झारखंड को जल्द ही दूसरा एम्स और दो नई मेडिसिन टेस्टिंग लैब्स भी मिलेंगी। यह घोषणाएँ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से हुई अहम मुलाकात के बाद सामने आईं।

    नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन में हुई मुलाकात में डॉ. अंसारी ने झारखंड के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई दूरदर्शी मांगें केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने झारखंड में 4000 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मेडिको सिटी की स्थापना का प्रस्ताव रखा और बताया कि सीमित संसाधनों के कारण राज्य के हजारों मरीज आज भी दूसरे राज्यों की ओर रुख करने को मजबूर हैं।

    डॉ. अंसारी ने यह भी बताया कि NMC मानकों के अनुसार झारखंड में 39 मेडिकल कॉलेज होने चाहिए जबकि वर्तमान में केवल 9 कॉलेज ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे में 6 नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी केंद्र से जरूरी है।

    इस दौरान मंत्री ने झारखंड में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए मेडिसिन टेस्टिंग लैब्स खोलने की मांग की जिसे केंद्र ने स्वीकार करते हुए दो लैब्स की स्वीकृति दे दी।

    डॉ. अंसारी ने संथाल परगना में एम्स की स्वीकृति पर आभार जताते हुए रांची में भी एम्स की स्थापना की मांग रखी जिस पर जेपी नड्डा ने सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही 100 साल पूरे कर चुके रिनपास को अपग्रेड करने की भी अपील की गई।

    डॉ. अंसारी ने कहा, “हमने जो मांगा वह हमारा हक था और आज हमने केंद्र से अपना हक लिया है। स्वास्थ्य सेवा को ऊँचाइयों तक पहुंचाना मेरा संकल्प है जिसे हर हाल में पूरा करूंगा।”

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए विभाग को निर्देश दिया कि झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में हर संभव सहयोग दिया जाए।

    झारखंड: छह दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला SP का सख्त निर्देश- पर्व के दौरान किसी भी हाल में न बिगड़े विधि-व्यवस्था
    Next Article बकरीद को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.