Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मंत्री पद की चाह में दिल्ली में जमे दर्जनभर कांग्रेसी विधायक, इन नामों की तेजी से चर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री पद की चाह में दिल्ली में जमे दर्जनभर कांग्रेसी विधायक, इन नामों की तेजी से चर्चा

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में नई सरकार में मंत्री पद के लिए कांग्रेस विधायकों की सक्रियता तेजी से बढ़ गई है. पार्टी के दर्जनभर विधायक विभिन्न मार्गों से नई दिल्ली पहुंच चुके हैं. कुछ विधायक कोलकाता के रास्ते तो कुछ रांची से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे हैं. हालांकि, इन विधायकों का कहना है कि वे केवल पार्टी के सीनियर नेताओं से औपचारिक मुलाकात करने के लिए दिल्ली आए हैं और कोई भी खुलकर मंत्री बनने की बात नहीं कर रहा है.

    मंत्री पद की दौड़ में ये नाम सबसे आगे

    कांग्रेस पार्टी के कई विधायक नई दिल्ली में विभिन्न नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अटकलें तेज हो गई हैं कि कांग्रेस विधायक दल के नेता को मंत्री नहीं बनाया जाएगा. पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस बारे में स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें दिल्ली जाने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, उनके मंत्री बनने की संभावना को लेकर चर्चाएं जारी हैं.

    ये प्रमुख विधायक पहुंचे दिल्ली

    दिल्ली पहुंचे प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, ममता देवी, कुमार जयमंगल सिंह, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की का नाम शामिल है. बंधु तिर्की अपनी पुत्री विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के लिए मंत्री पद की लाबिंग कर रहे हैं. इसके अलावा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और अन्य सीनियर नेताओं से विधायकों के बारे में मिल रहे हैं.

    आलमगीर आलम की पत्नी भी पहुंच चुकी हैं दिल्ली

    इस बीच, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं. उनकी दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है, खासकर संताल परगना में कांग्रेस और सहयोगी दलों की बेहतर प्रदर्शन के बाद. आलमगीर की जीत और संताल परगना में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के कारण निशत आलम का मंत्री बनने का दावा मजबूत हो गया है.

    Also Read:  ओवरस्पीड कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुसी और ट्रक ने रौंद डाला, एक साथ खत्म हुईं पांच जिन्दगियां

    Alamgir Alam Bandhu Tirkey Congress Deepika Pandey Singh Delhi Dr. Rameshwar Oraon Irfan Ansari jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Mamta Devi ministerial post Mla Naman Vikas Kongadi Nishat Alam party leader Politics race to become minister Rajesh Kachhap Rajesh Thakur Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Santhal Pargana Shilpi Neha Tirkey Today News Today News झारखंड न्यूज आलमगीर आलम इरफान अंसारी कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज डॉ रामेश्वर उरांव दिल्ली दीपिका पांडेय सिंह नमन विक्सल कोंगाड़ी निशत आलम पार्टी नेता बंधु तिर्की मंत्री पद मंत्री बनने की दौड़ ममता देवी रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज राजनीति राजेश कच्छप राजेश ठाकुर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की संताल परगना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद को मिला सुरक्षा कवच, लॉरेंस विश्नोई गैंग तो क्या रॉकेट और ग्रेनेड भी होंगे बेअसर
    Next Article झारखंड के इस जंगल से 5 केन बम हुए बरामद, सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम

    Related Posts

    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.