Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओवरस्पीड कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुसी और ट्रक ने रौंद डाला, एक साथ खत्म हुईं पांच जिन्दगियां
    जोहार ब्रेकिंग

    ओवरस्पीड कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुसी और ट्रक ने रौंद डाला, एक साथ खत्म हुईं पांच जिन्दगियां

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Road Accident : उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिरवा क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार भोर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पांच चिकित्सकों की मृत्यु हो गयी, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होकर स्कारपियो सवार सभी लोग लखनऊ लौट रहे थे.

    क्या है मामला

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई, जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई. स्कार्पियो में सैफई मेडिकल कालेज के पांच चिकित्सक समेत छह लोग सवार थे. इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक शादी में शामिल होकर सभी चिकित्सक लखनऊ से लौट रहे थे.

    हादसे की वजह

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है. स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर को तोड़ा फिर कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई. उस लेन में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियों को चपेट में ले लिया. सुबह 3:43 बजे कंट्रोल रूम के नंबर पर हादसे की सूचना मिली. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई थी.

    गाड़ी को काटकर पुलिस ने निकाले शव

    मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला. एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया. सभी को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पांच डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया. एक गंभीर घायल को भर्ती किया गया है.

    मृतकों की हुई पहचान

    मृतकों की पहचान अनिरुद्ध वर्मा (29) निवासी ए 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मोर्य निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदास नगर, अरुण कुमार निवासी तेरा मल मोतीपुर कन्नौज, नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी नवाबगंज,  बरेली के तौर पर की गयी है. एक अन्य की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं.

    Also Read: आतंक की ट्रेनिंग देने वाले रांची के डॉ इश्तियाक मामले की अभी और चलेगी जांच, ATS की अपील पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Accident death deceased doctor Doctor driver's nap high speed hospital Kannauj Lucknow Agra Expressway overspeed police Road Accident Saifai Medical College Scorpio seriously injured Tirwa truck accident Uttar Pradesh अस्पताल उत्तर प्रदेश ओवरस्पीड कन्नौज गंभीर घायल चिकित्सक ट्रक हादसा ड्राइवर की झपकी तिरवा तेज रफ्तार दुर्घटना पुलिस मृतक डॉक्टर मौत लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे सड़क दुर्घटना सैफई मेडिकल कॉलेज स्कार्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआतंक की ट्रेनिंग देने वाले रांची के डॉ इश्तियाक मामले की अभी और चलेगी जांच, ATS की अपील पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
    Next Article सांसद को मिला सुरक्षा कवच, लॉरेंस विश्नोई गैंग तो क्या रॉकेट और ग्रेनेड भी होंगे बेअसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.