Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार में मारा गया एनआईए का मोस्टवांटेड माओवादी कमांडर छोटू खरवार, 15 लाख था इनाम
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में मारा गया एनआईए का मोस्टवांटेड माओवादी कमांडर छोटू खरवार, 15 लाख था इनाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : 15 लाख का इनामी माओवादी छोटू खरवार मारा गया. आपसी लड़ाई में मारा गया छोटू खरवार. यह घटना लातेहार जिले के नवाडीह में मंगलवार की देर रात हुई है. बता दें कि माओवादी कमांडर छोटू खरवार 100 से अधिक नक्सली घटनाओं का अभियुक्त है.

    बूढ़ापहाड़ पर ऑपरेशन ऑक्टोपस के बाद संभाली थी संगठन की कमान

    माओवादी कमांडर छोटू खरवार लातेहार के छिपादोहर का रहने वाला था. बूढ़ापहाड़ पर अभियान ऑक्टोपस के बाद माओवादी संगठन की कमान छोटू खरवार ने संभाली थी. उसके नेतृत्व में माओवादी गुमला, लोहरदगा व लातेहार के इलाकों में सक्रिय थे. वह माओवादियों के कोयल और शंख जोन का इंचार्ज था. पुलिस को सूचना मिली थी कि बूढ़ापहाड़ इलाके से बचकर भागे हुए माओवादी छोटू खरवार के साथ हो गए हैं. हाल के दिनों में छोटू खरवार ने लेवी के लिए कई हिंसक कांड को अंजाम दिया. जबकि लातेहार के छिपादोहर के इलाके में उसने एक दैनिक वेतन भोगी कर्मी की हत्या भी की थी.

    पत्नी ललिता देवी 2019 में ही हो चुकी थी गिरफ्तार

    छोटू खरवार की पत्नी ललिता देवी को एनआईए ने 19 अक्टूबर 2019 को ही लातेहार से गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले 21 दिसंबर 2016 को बालूमाथ पुलिस ने सहारा इंडिया के मैनेजर चंदन कुमार के पास से 3 लाख रुपए बरामद किए थे. तब मैनेजर ने पुलिस से कहा था कि पैसे छोटू खरवार के हैं. छोटू के 26 लाख रुपए की निवेश की डिपोजिट स्लिप भी पुलिस को मिली थी. इसमें से 12 लाख रुपए छोटू खरवार की पत्नी ललिता के नाम पर थे.  इसके बाद 18 जनवरी 2018 को ललिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं, एनआईए ने 19 जनवरी 2018 को इस केस को टेकओवर किया था. इसके बाद नक्सलियों का पैसा निवेश कराने के मामले में ललिता देवी को दो जुलाई 19 को वांटेड घोषित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    Also Read: आतंक की ट्रेनिंग देने वाले रांची के डॉ इश्तियाक मामले की अभी और चलेगी जांच, ATS की अपील पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

     

    15 लाख Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Today News आपसी लड़ाई इनाम इनामी एनआईए छोटू खेरवार जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज नक्सलवाद नक्सली कमांडर नक्सली घटनाएं नवाडीह माओवादी माओवादी अभियुक्त मारा गया मुठभेड़ रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज लातेहार लातेहार जिला सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुर्गा की तरह प्रेमिका को कई टुकड़ों में काटकर दफनाया, डेढ़ साल चला था लिव इन रिलेशन
    Next Article आतंक की ट्रेनिंग देने वाले रांची के डॉ इश्तियाक मामले की अभी और चलेगी जांच, ATS की अपील पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Related Posts

    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    क्राइम

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026
    Latest Posts

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.