Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ मालदीव में मना रहे छुट्टियां, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
    मनोरंजन

    दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ मालदीव में मना रहे छुट्टियां, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर छाई रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही वह अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों के होश उड़ाती नजर आती हैं. इन दिनों हर किसी की जुबां पर बस दिशा का ही नाम चढ़ा हुआ है.

    हाल ही में दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस तस्वीर पर फैंस ही क्या सेलेब्स भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. दिशा का ये सनसेट लुक फैंस को क्रेजी कर रहा है. तस्वीर में दिशा स्विमवियर में नजर आ रही हैं. जिसमें वे हमेशा की तरह परफेक्ट दिख रही हैं.

    दिशा पटानी ने हाल ही में बीच की तस्वीर शेयर की है. दिशा इन दिनों अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने गई हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा रेड कलर के टू पीस में नजर आ रही हैं. साथ ही उनका ये स्टाइलिश पोज उनकी पिक्चर को परफेक्ट बना रहा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा क्या पोज है आपसे नजरें हट नहीं रहीं. वहीं उनके फैन ने कमेंट कर लिखा आपके जैसा कोई नहीं.

    हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक मोशन वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच रहा है. वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म गणपथ का यूके शेड्यूल पूरा किया है. यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित एक डायस्टोपियन थ्रिलर है, जिसमें कृति सेनन भी हैं.

    दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा ने अपनी पहचान स्पोर्ट्स फिल्म बायोपिक ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बनाई है. दिशा ने इंडस्ट्री में कदम ‘लोफर’ फिल्म से रखा था. अब वह ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘केटीना’ में नजर आएंगी. हाल ही में दिशा पाटनी की फिल्म ‘राधे’ रिलीज हुई थी जिसमें वह सलमान खान के साथ लीड रोल में थीं.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बंद स्कूल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज जलकर हुए राख
    Next Article औरंगाबाद में अज्ञात महिला का शव बरामद, बेरहमी से हत्या करने की आशंका

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.