Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»क्या स्मृति ईरानी ने भी लिये हवाला के पैसे! केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर हमलावर हुई कांग्रेस, बोले जयराम-छत्तीसगढ़ में हार रही भाजपा
    ट्रेंडिंग

    क्या स्मृति ईरानी ने भी लिये हवाला के पैसे! केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर हमलावर हुई कांग्रेस, बोले जयराम-छत्तीसगढ़ में हार रही भाजपा

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के ऑनलाइन बेटिंग ऐप महादेव स्कैम में कथित रूप से भूमिका को लेकर सियासत गरमा गई है. पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कान्फ्रेंस करके सीएम भूपेश बघेल पर सवाल दागे तो अब केंद्रीय मंत्री के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है. अब केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ये सब चुनाव जीतने के लिए बदनाम करने की कोशिश है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी का दुरुपयोग हो रहा है और यह बदले की राजनीति है. जयराम रमेश ने कहा है कि भूपेश बघेल पर झूठे आरोप केवल इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि भाजपा चुनाव हार रही है.

    इसे भी पढ़ें : सत्ता में रहकर सट्टा का खेल ! महादेव एप केस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला, पूछे 5 सवाल

    छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व वेणुगोपाल ने भी खोला मोर्चा

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में हवाला ऑपरेटरों का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ रही है. इसपर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि अगर स्मृति ईरानी के पास कोई जानकारी या सबूत है तो वह इसे सबके सामने क्यों नहीं पेश कर रही हैं? उनके पास जानकारी है, लेकिन वह इसे सामने नहीं ला रही है, क्या वह भी इसमें एक पक्ष है? इतना ही नहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि इस साल की शुरुआत में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने 100 से अधिक कांग्रेस उम्मीदवारों पर छापे मारे थे. वेणुगोपाल ने कहा, ‘लेकिन हमें 136 सीटें मिलीं और अब हम कर्नाटक की सत्ता में हैं.’ उन्होंने कहा कि अब मिजोरम सहित सभी पांच राज्यों में जहां चुनाव होने हैं, वहां जनता का मूड बिल्कुल स्पष्ट है. सभी राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है.

    जानें क्या है पूरा मामला

    बता दें कि कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों के साथ 508 करोड़ रुपये के कथित सौदे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के दावों पर आई है. ईडी द्वारा ये दावे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को तलब करने के कुछ दिनों बाद किए गए थे. कथित पेपर लीक मामले में ईडी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के राजधानी जयपुर और सीकर स्थित आवासों पर भी छापेमारी की थी.

    इसे भी पढ़ें : PM Modi in Durg : कांग्रेस ने “महादेव” को भी नहीं छोड़ा! पीएम मोदी ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप स्कैम में छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा

    Chhattisgarh News Chhattisgarh News Update Congress came to the rescue of Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel Congress General Secretary Jairam Ramesh attacked BJP Congress retaliated on the statement of Union Minister Smriti Irani Johar Live National news Online Betting App Mobile Scam. Case Political News Update आनलाइन बेटिंग ऐप मोबाइल स्कैम मामला कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भापा पर बोला हमला केंद्री मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बचाव में आई कांग्रेस जोहार लाइव नेशनल न्यूज पॉलीटिकल न्यूज अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM Modi in Durg : कांग्रेस ने “महादेव” को भी नहीं छोड़ा! पीएम मोदी ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप स्कैम में छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा
    Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकले चौकीदार राहुल का झाड़ी में मिला मोबाइल, अपहरण की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.