Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM Modi in Durg : कांग्रेस ने “महादेव” को भी नहीं छोड़ा! पीएम मोदी ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप स्कैम में छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा
    ट्रेंडिंग

    PM Modi in Durg : कांग्रेस ने “महादेव” को भी नहीं छोड़ा! पीएम मोदी ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप स्कैम में छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल जोर पकड़ने लगा है. एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है. इसी क्रम में आज 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया, जहां उन्होंने में दुर्ग में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान महादेव के  नाम को भी नहीं छोड़ा.

    बीजेपी का ट्रैक रिकार्ड-जो कहते हैं वो करते हैं

    जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बनाया था और मैं आपको गारंटी देता हूं कि बीजेपी छत्तीसगढ़ बनाएगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ का पुलिंदा’ है बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ के सामने खड़ा है. कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के जरिए अपना खजाना भरना है. पीएम ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ भाजपा की पूरी टीम को बधाई दूंगा कि उन्होंने आपके सपनों को सच बनाने वाला संकल्प पत्र कल ही जारी किया है. इस संकल्प पत्र में छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें, यहां के युवा और यहां के किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है.”

    कांग्रेस पर जमकर बरसे मोदी

    इस जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना. आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं, तो एक ही बात बोलते हैं – 30 टका कक्का, आपका काम पक्का. कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है. इस सरकार से छत्तीसगढ़ छुटकारा चाहता है, इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है – अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो.”

    जनता के पैसों का कांग्रेस को देना होगा हिसाब

    पीएम मोदी ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है. 2 दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है, रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है. लोग कह रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्होंने छत्तीसगढ़ के गरीबों और नौजवानों को लूट कर जमा किया है. लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपना घर भर रहे हैं. मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तार छत्तीसगढ़ तक जा रहे हैं.” उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल को घेरा. उन्होंने कहा, यहां की सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता से बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्या संबंध हैं. आखिर ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्यमंत्री क्यों बौखला गए हैं.”

    इसे भी पढ़ें : सत्ता में रहकर सट्टा का खेल ! महादेव एप केस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला, पूछे 5 सवाल

    Chhattisgarh Assembly elections corruption allegations against Chhattisgarh's Bhupesh Baghel Johar Live Mahadev betting app case PM Modi on Chhattisgarh tour PM's attack on Congress in Durga's public meeting Prime Minister Narendra Modi's meeting in Durg छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार के आरोप छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जोहार लाइव दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा दुर्गा की जनसभा में कांग्रेस पर पीएम का हमला पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर महादेव बेटिंग ऐप का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम-प्रसंग में युवक ने लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव
    Next Article क्या स्मृति ईरानी ने भी लिये हवाला के पैसे! केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर हमलावर हुई कांग्रेस, बोले जयराम-छत्तीसगढ़ में हार रही भाजपा

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.