Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»धीरज सिंह कठिनाइयों को हराकर बने CA, बने गांव के लिए प्रेरणा
    बिहार

    धीरज सिंह कठिनाइयों को हराकर बने CA, बने गांव के लिए प्रेरणा

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धीरज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi : बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड के करुणा गांव के धीरज सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से CA यानी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर एक नई मिसाल कायम की है। साधारण किसान परिवार से आने वाले धीरज ने सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

    पढ़ाई के साथ की थी नौकरी

    धीरज की शुरुआती पढ़ाई सरयू हाई स्कूल, सुरसंड में हुई। उन्होंने 2008 में 10वीं और 2010 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 2013 में सीतामढ़ी से B.Com की डिग्री हासिल की। पारिवारिक आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी शुरू की। पांच साल तक नौकरी करने के बाद 2018 में धीरज ने CA बनने का सपना देखा और दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रहकर इसकी तैयारी शुरू की।

    धीरज

    कई असफलता के बाद भी हार नहीं मानी

    CA की पढ़ाई के दौरान धीरज को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कोचिंग की फीस, दिल्ली में रहने का खर्च और पढ़ाई का दबाव उनके लिए चुनौती बना रहा। कई बार परीक्षा में असफलता भी मिली, लेकिन धीरज ने हार नहीं मानी। अपनी बचत, दोस्तों और परिवार के सहयोग से उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। सात साल के अथक प्रयास के बाद आखिरकार 2025 में उन्होंने CA की फाइनल परीक्षा पास कर अपने सपने को हकीकत में बदला।

    गांव में खुशी की लहर

    धीरज की इस उपलब्धि ने पूरे करुणा गांव और सीतामढ़ी जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो कठिनाइयों के सामने हार मान लेते हैं। धीरज का कहना है, “अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्चे दिल से की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।” उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर उनका छोटा भाई भी अब CA बनने की तैयारी में जुट गया है। धीरज की कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर पूरे गांव को गर्व है और वे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

    Also Read : यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    Academic Achievement became an inspiration for the village Bihar news Bihar talent CA exam CA परीक्षा Chartered Accountant Dheeraj Singh Dheeraj Singh overcame difficulties and became a CA education inspiration farmer family hard work and dedication inspirational journey Karuna village limited resources rural talent Sitamarhi Sitamarhi pride student motivation success story Sursand block करुणा गांव किसान परिवार ग्रामीण प्रतिभा चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्र प्रेरणा धीरज सिंह धीरज सिंह ने कठिनाइयों को हराकर बने CA प्रेरणादायक कहानी बने गांव के लिए प्रेरणा बिहार टैलेंट बिहार न्यूज मेहनत और लगन शिक्षा प्रेरणा शिक्षा में सफलता सफलता की कहानी सफलता की मिसाल सीतामढ़ी सीतामढ़ी गौरव सीमित संसाधन सुरसंड प्रखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में
    Next Article टाटानगर से जुड़ी कई ट्रेनों का मार्ग बदला…जानें DETAILS

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.