Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नालंदा में धांय-धांय : अपराधियों ने एक परिवार को गोलियों से भूना, महिला की मौत
    क्राइम

    नालंदा में धांय-धांय : अपराधियों ने एक परिवार को गोलियों से भूना, महिला की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024Updated:January 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नालंदा : थरथरी थाना क्षेत्र के दादपुर गांव के निकट स्टेट हाईवे पर गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक परिवार को गोलियों से भून डाला. इस घटना में नानी नतिनी समेत चार लोगों को गोली लगी. अपराधियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में नतिनी (25 वर्षीय पूजा कुमारी) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    घटना के संबंध में मृतका के नाना राधेश्याम ने बताया कि बेन थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव से पूजा कुमारी घर के अन्य सदस्यों के साथ जा रही थी. तभी परबलपुर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव के निकट पूर्व से रेकी कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने टेम्पो रोककर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में ऑटो पर सवार पूजा भारती, मालती देवी सहित दो अन्य लोग सवार थे. पूजा कुमारी (25 साल) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि अन्य घायल इलाजरत हैं. राधेश्याम ने कहा कि पूजा मायके से अपने ससुराल परिवार वालों के साथ चंडी थाना क्षेत्र के राजनबीघा गांव ऑटो रिज़र्व कर जा रही थी. रास्ते में ऑटो रोककर अपराधियों ने गोली मार दी.

    वहीं, मृतका के पति राजीव कुमार ने कहा कि उसपर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है. एक माह पहले दिसंबर महीने में परबलपुर के पास चिमनी भट्ठा के निकट गोलीबारी हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बचा था. लेकिन शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराया था. राजीव कुमार ने बताया कि इसके बाद आज फ़िर यह घटना घटी है. घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है. लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    वहीं, हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि गोली मारकर एक महिला की हत्या की गई है. इस मामले में मृतक महिला के नानी जख्मी हो गई है, जिसका इलाज कराया जा रहा है. मृतक के परिवार वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

    इसे भी पढ़ें: हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में चिली ने चेक रिपब्लिक को 1-0 से हराया

    Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Nalanda News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नालंदा न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED की कार्रवाई के विरोध में हजारों आदिवासी आज करेंगे राजभवन मार्च
    Next Article ट्रेन में युवक की पिटाई करते टीटीई का वीडियो वायरल, रेलमंत्री बोले- ऐसी हरकत बर्दाश्त के बाहर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.