Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2026 ♦ 9:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मंदिर में श्रद्धालु का iPhone दानपेटी में गिरा, प्रशासन ने लौटाने से किया इनकार, कहा- अब यह भगवान की संपत्ति
    देश

    मंदिर में श्रद्धालु का iPhone दानपेटी में गिरा, प्रशासन ने लौटाने से किया इनकार, कहा- अब यह भगवान की संपत्ति

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के तिरुपोरूर स्थित अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक श्रद्धालु का iPhone गलती से मंदिर के दानपात्र (हुंडी) में गिर गया, जिसके बाद वह फोन वापस करने की मांग करने लगे. विनायगपुरम के निवासी दिनेश ने बताया कि जब वह मंदिर में दान कर रहे थे, तब उनका iPhone गलती से दानपात्र में गिर गया. जब दिनेश ने मंदिर प्रशासन से फोन वापस मांगा, तो उन्हें बताया गया कि हुंडी में डाला गया कोई भी सामान भगवान की संपत्ति माना जाता है और उसे वापस नहीं किया जा सकता. तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (एचआर एंड सीई) ने भी इस पर स्पष्ट किया कि हुंडी में डाला गया हर सामान अब मंदिर की संपत्ति बन जाता है. मंदिर प्रशासन ने शुक्रवार को हुंडी खोली और दिनेश का फोन बरामद किया, लेकिन उन्हें केवल फोन का डेटा लेने का सुझाव दिया गया. हालांकि, दिनेश ने डेटा लेने से इनकार करते हुए फोन की वापसी की मांग की.

    मंदिर के इस निर्णय पर एचआर एंड सीई मंत्री पी के शेखर बाबू ने कहा, “हुंडी में जो कुछ भी डाला जाता है, वह भगवान की संपत्ति बन जाता है और वापस नहीं किया जा सकता.” उन्होंने कहा कि इस पर विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी और जरूरत पड़ी तो श्रद्धालु को मुआवजा देने का विचार किया जाएगा. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब तमिलनाडु में ऐसा मामला सामने आया हो. मई 2023 में केरल के अलप्पुझा की एक महिला का 1.75 सोने का तोला गलती से पलानी के श्री धनदायुथपाणि स्वामी मंदिर की हुंडी में गिर गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि होने के बाद महिला को सोने की नई चेन वापस की गई थी.

    हालांकि, एचआर एंड सीई के अधिकारियों ने यह भी बताया कि 1975 के हुंडी नियमों के अनुसार, हुंडी में डाला गया कोई भी चढ़ावा वापस नहीं किया जा सकता, और वह मंदिर की संपत्ति मानी जाती है.

    1975 हुंडी नियम iPhone अरुलमिगु कंदास्वामी मंदिर गलती से गिरना चढ़ावा तमिलनाडु तमिलनाडु मंदिर नियम तिरुपोरूर दान दानपात्र दिनेश देवता की संपत्ति पलानी मंदिर पी के शेखर बाबू फोन की वापसी भक्त मंदिर प्रशासन मुआवजा श्रद्धालु सीसीटीवी फुटेज सोने की चेन हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग हुंडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट ने मादक पदार्थों के सम्बद्ध में डीजीपी को क्या निर्देश दिया, जानें पूरी खबर
    Next Article नाबालिग के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, लंच ब्रेक मे किया ये शर्मनाक काम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

    June 6, 2026

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : कांग्रेस ने भूपेश बघेल और अजय शर्मा को बनाया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026

    रैंप की रानी बनीं शिवानी, अंकित ने जीता मिस्टर सुपर मॉडल का ताज

    June 5, 2026

    50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.