Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»नाबालिग के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, लंच ब्रेक मे किया ये शर्मनाक काम
    झारखंड

    नाबालिग के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, लंच ब्रेक मे किया ये शर्मनाक काम

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह कथित वारदात तब हुई जब छात्रा शौचालय गई हुई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, छात्रा के साथ छेड़छाड़ की इस कथित शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले सरकारी स्कूल के 40 साल के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि 12 साल की बच्ची के माता-पिता ने शुक्रवार को FIR दर्ज कराई और शाम को ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

    टीचर पर रेप करने की कोशिश का भी आरोप लगा’

    छात्रा के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना 17 दिसंबर को भदानी नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल में हुई। परिजनों ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि घटना तब हुई जब छात्रा लंच के दौरान शौचालय गई थी। पतरातू के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी (SDPO) पवन कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘माता-पिता ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने लड़की से छेड़छाड़ की और उसके साथ रेप करने की कोशिश की।’ SDPO ने बताया कि मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया।

    पश्चिम सिंहभूम में हुई थी दिल दहलाने वाली वारदात

    बता दें कि इससे पहले झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से रेप किए जाने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र के पास बेहोश मिली 14 साल लड़की ने बुधवार को ओडिशा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे एक अदालत में पेश किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी लड़की के साथ हुई हैवानियत का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले  लिया।

    jharkhand Jharkhand news Ramgarh Ramgarh News Rape rape case ramgarh school teacher
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंदिर में श्रद्धालु का iPhone दानपेटी में गिरा, प्रशासन ने लौटाने से किया इनकार, कहा- अब यह भगवान की संपत्ति
    Next Article कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया ‘आभार समागम’, अमित शाह के इस्तीफे पर हुई चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.