Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, बुजुर्गों का कुशल क्षेम जाना, फल का किया वितरण
    झारखंड

    उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, बुजुर्गों का कुशल क्षेम जाना, फल का किया वितरण

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने सदर प्रखंड स्थित उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) का औचक निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया एवं बुजुर्गों से उनका हाल चाल जाना. निरीक्षण के क्रम में वृद्धजनों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं और घर के हालात की जानकारी ली. उपायुक्त से मिले स्नेह को पाकर एक बुजुर्ग फफक कर रो पड़े, उन्होंने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया. उपायुक्त ने सभी वृद्धजनों के बीच अपने हाथों से मौसमी फलों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने आश्रम की साफ सफाई, शौचालय, पीने के पानी, भोजन, किचन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

    उपायुक्त ने समय पर नाश्ता, दोपहर एवं रात भोजन देने एवं भोजन में हरी साग सब्जी की मात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वृद्धजनों से उनकी समस्या पूछे जाने पर बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण पीने का पानी गर्म हो जाता है जिसे पीने में कठिनाई होती है. इस पर उपायुक्त ने वार्डन को फटकार लगाई एवं अविलंब पानी के घड़े की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया. उन्होंने सभी बुजुर्गों के नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वे स्वयं वृद्धाश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे.

    ये भी पढ़ें : पूर्व भाजपा सांसद ने जीत का किया दावा, कहा-400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगी पार्टी

    Deputy Commissioner Jamtara jharkhand Johar Live Old Age Home उपायुक्त जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड वृद्धाश्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व भाजपा सांसद ने जीत का किया दावा, कहा-400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगी पार्टी
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 20 April 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.