Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व भाजपा सांसद ने जीत का किया दावा, कहा-400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगी पार्टी
    झारखंड

    पूर्व भाजपा सांसद ने जीत का किया दावा, कहा-400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगी पार्टी

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : पूर्व भाजपा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय मे प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय चुनाव मे भाजपा नेतृत्व से उन्हें जो निर्देश मिलेगा उसके अनुसार काम करेगे. रवींद्र पांडे से जब पूछा गया कि यदि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उनके पास आकर चुनाव प्रचार का आग्रह करेंगे तो क्या वे प्रचार में  जुट जाएंगे. इस बात पर भी उन्होंने कहा कि वह पार्टी के निर्देशानुसार काम करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके जाने क्या मामला है,तो उन्होंने कहा कि वह अपना मेडिकल टेस्ट कराने के लिए दिल्ली गए थे. उन्होंने बताया कि एक मित्र के आग्रह पर वह कुछ समय के लिए कांग्रेस ऑफिस अवश्य गए थे, लेकिन उनके कांग्रेस ऑफिस में जाने का कोई राजनीतिक कारण नहीं था. वह भाजपा में है और कभी भी भाजपा छोड़ने की बात नहीं कहीं. उन्होंने कभी भी कांग्रेस से टिकट लेने की बात भी नहीं कही. इस संबंध में उन्होंने एक भी वक्तव्य कभी जारी नहीं किया.

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में भी उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी पर वह भाजपा में ही बने रहे. वह भाजपा से टिकट प्राप्त कर 2009 और 2014 मे चुनाव लड़े और बड़े अंतर से चुनाव जीतकर लोकसभा मे पहुंचे. पांडेय ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा से टिकट नही मिलने पर दूसरे दल से चुनाव लड़ने का मन बनाया था लेकिन भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के कहने से भाजपा में ही बने रहे और आज भी एक अनुशासित सिपाही के तौर पर भाजपा में ही है. जब उनसे पूछा गया कि वह गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से इस बार किसी अन्य दल या निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने साफ इंकार करते हुए कहा कि अभी कोई ऐसा इरादा नही है. उन्होंने कहा कि वह शुरू से साफ-सुथरी राजनीतिक करते रहे हैं. किसी को बरगलाने की उनकी आदत नहीं रही है. यदि कभी भाजपा छोड़कर दूसरे दल में जाना हुआ या चुनाव लड़ना हुआ तो वह विधिवत पार्टी नेतृत्व को सूचना देकर ही कोई निर्णय लेंगे.

    उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है. पांडेय ने कहा कि भाजपा ने उन्हे 6 बार लोकसभा का टिकट देकर सांसद बनने का अवसर प्रदान किया, जिसमें 5 बार उन्होंने जीत हासिल करने मे सफलता प्राप्त की. इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी के इस विश्वास का हमेशा सम्मान करते रहेंगे. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से देश में जबरदस्त उत्साह है. लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के आधार पर भाजपा अन्य घटक दल के साथ मिलकर 400 से अधिक सीट जीतने में कामयाब होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड मे एनडीए के सभी प्रत्याशी अच्छे हैं और चुनाव जीतने के बाद वे अच्छा कार्य करेंगे.

    ये भी पढ़ें : सीता सोरेन को जीताने का महिला मोर्चा ने कसी कमर, कहा- भाजपा प्रत्याशी की जीत ही हमारा लक्ष्य

    BJP MP Bokaro jharkhand Johar Live Trending News जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर बीजेपी बीजेपी सांसद बोकारो सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता सोरेन को जीताने का महिला मोर्चा ने कसी कमर, कहा- भाजपा प्रत्याशी की जीत ही हमारा लक्ष्य
    Next Article उपायुक्त ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, बुजुर्गों का कुशल क्षेम जाना, फल का किया वितरण

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.