Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
    Uncategorized

    दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2025Updated:August 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM रेखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हाल ही में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है जब बुधवार को उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था।

    जनसुनवाई में आरोपी ने की धक्का-मुक्की

    बुधवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हमेशा की तरह जनसुनवाई कर रही थीं, तभी राजेश खिमजी नामक एक व्यक्ति, जो फरियादी बनकर आया था, अचानक उन पर चिल्लाने लगा और फिर हाथ और बाल पकड़कर धक्का-मुक्की करने लगा। इस दौरान सीएम का सिर टेबल से टकरा गया और उन्हें चोट भी लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने सीएम को थप्पड़ भी मारा, हालांकि इस पर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।

    आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन की रिमांड पर

    मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। देर रात उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

    मानसिक स्थिति पर सवाल, मां ने किया बचाव

    हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी राजेश खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई है। आरोपी की मां भानुबेन ने दावा किया है कि उसका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है और कुत्तों के प्रति उसका प्रेम ही उसकी परेशानी की वजह बना। सुप्रीम कोर्ट के डॉग पॉलिसी पर फैसले से वह बेहद नाराज था।

    साजिश या अकेले की गई हरकत?

    जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने हमले से पहले सीएम आवास की रेकी की थी और शालीमार बाग स्थित उनके निजी आवास पर भी नजर रखी थी। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि क्या वह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या फिर यह उसकी निजी नाराजगी का नतीजा था।

    सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा को देखते हुए अब उनके आवास और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई Z श्रेणी की सुरक्षा में अब सीआरपीएफ के जवान दिन-रात तैनात रहेंगे।

    Also Read : पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

     

    Breaking news Z श्रेणी सुरक्षा जनसुनवाई जनसुनवाई हमला ताजा खबर दिल्ली पुलिस दिल्ली मुख्यमंत्री दिल्ली समाचार मानसिक बीमारी मुख्यमंत्री पर हमला राजनीतिक साज़िश राजनीतिक सुरक्षा राजेश खिमजी रेखा गुप्ता सीआरपीएफ सुरक्षा सीएम रेखा गुप्ता हमला सुप्रीम कोर्ट डॉग आदेश सुरक्षा चूक हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास
    Next Article सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर गिरी बुलेट, एक की मौ’त, दो जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

    August 30, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    क्राइम

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.