Johar Live Desk : प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर में यज्ञशाला में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में दोनों शामिल हुए।
रक्षा मंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण किया और करीब 1 बजे अंगद टीला पर आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने रामलला की आरती उतारी।
मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन रामलला के दर्शन से उन्हें शांति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव हो रहा है।
इस अवसर पर तत्त्वकलश, हवन, मंत्रोच्चार और विशेष पूजन जैसे पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।
Also Read : कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों का सहारा बना चास नगर निगम… जानें कैसे
Also Read : रात के सन्नाटे में गो’लियों की गूंज, तुबेद कोलियरी में फा’यरिंग
Also Read : तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, फिर…
Also Read : तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, फिर…


